{"_id":"5c97c066bdec2275a46a03d6","slug":"31553449062-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी मजदूरों को क्षेत्र से बाहर खदेड़ने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी मजदूरों को क्षेत्र से बाहर खदेड़ने का ऐलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला(पिथौरागढ़)। सीमांत मजदूर संगठन ने बीआरओ में काम कर रहे बाहरी मजदूरों को क्षेत्र से बाहर खदेड़ने का ऐलान किया है। रविवार को हुई संगठन की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जगत मर्तोलिया ने कहा कि सीमा सड़क संगठन में बाहरी राज्यों से मजदूर यहां लाए जा रहे हैं जबकि यहां का बेरोजगार व्यक्ति काम नहीं मिलने से खाली बैठा है। कहा कि बाहरी राज्यों से मजदूरों को यहां लाकर स्थानीय लोगों के हकों पर डाका डाला जा रहा है।
बाहरी मजदूरों को काम पर रखने के लिए स्थानीय मजदूरों को काम से हटाए जाने का आरोप भी लगाया गया। संगठन केक नेता जगत मर्तोलिया ने कहा कि झारखंड के दुमका जिला से आने वाले अधिकांश मजदूरों का कोई पुलिस सत्यापन नहीं किया जाता है। यह सीमा की सुरक्षा के लिए भी खतरा है। यदि इसी तरह चलता रहा तो बाहरी मजदूरों को निकालने के लिए संगठन अभियान चलाएगा। बैठक में नर सिंह, दिनेश, महेश, आलम सिंह, प्रयाग सिंह, उत्तम, राकेश सिंह आदि मौजूद थे।