फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Football tournament held on Major Dhyan Chand's birth anniversary

Nainital News: मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हुई फुटबाल प्रतियोगिता

Sun, 30 Aug 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 30 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Football tournament held on Major Dhyan Chand's birth anniversary
नैनीताल। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर एथलेटिक्स और फुटबॉल प्रतियोगिताएं हुईं। इसके तहत महिला-पुरुष वर्ग के सौहार्दपूर्ण मुकाबलों के साथ अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के रोमांचक मैच खेले गए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने बताया कि भारत ने 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक में लगातार तीन स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। 1936 के बर्लिन ओलंपिक में मेजर ध्यानचंद की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल में जर्मनी को 8-1 से शिकस्त दी थी। बताया कि उनके जादुई खेल से प्रभावित होकर जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर की ओर से उन्हें नागरिकता और सेना में बड़े पद की पेशकश की थी जिसकी आज भी चर्चा होती है। इस दौरान विद्यालय की हॉकी टीम हल्द्वानी गोलापार स्टेडियम के लिए रवाना हुई। कार्यक्रम में व्यायाम शिक्षक सागर सिंह, गोविंद सिंह बोरा और जनक बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में पुस्तक वितरण शुरू
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित केंद्रीय पुस्तकालय में नए सत्र के लिए पुस्तक वितरण कार्य शुरू हो गया है। शनिवार को अपनी जरूरत की किताबें लेने के लिए छात्र-छात्राओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पुस्तकालय प्रभारी प्रो. नीलू लोधियाल ने बताया कि केवल उन्हीं विद्यार्थियों को पुस्तकें दी जा रही हैं जिनके परिचय पत्र और पुस्तकालय कार्ड बनने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर्थ पोर्टल पर दाखिले की अंतिम तिथि नजदीक, उमड़ी भीड़
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण और शुल्क जमा करने के लिए डीएसबी परिसर समेत सभी संबद्ध कॉलेजों में विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ रही है। सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को सर्वर धीमा होने और तकनीकी अड़चनों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों की मदद के लिए परिसरों में हेल्प डेस्क लगाए गए हैं, जहां छात्रनेता फॉर्म भरने और त्रुटियां दूर करने में सहयोग कर रहे हैं। समर्थ पोर्टल की नोडल अधिकारी डॉ. उमंग सैनी ने बताया कि विद्यार्थी 31 अगस्त तक अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

हाफ मैराथन के विजेताओं को किया सम्मानित
कालाढूंगी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भगवती शाह स्पोर्ट्स क्लब, देवीपुरा की ओर से हाफ मैराथन का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी नीरज तिवारी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उपहार देकर उनका मनोबल बढ़ाया। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने नशे से दूर रहने, मेहनत और लगन से खेलों में भविष्य बनाने, माता-पिता व कोच का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष तारा चंद, कोच मनमोहन बसेड़ा, राजेश बिष्ट, नीलेश कुमटिया, गुड्डू चौहान, मुदित कुमटिया और मुकुल बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed