{"_id":"5c37a34bbdec22733f67ee86","slug":"31547150155-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरा देवी कन्या धन योजना की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरा देवी कन्या धन योजना की मंजूरी
विज्ञापन
hundred rupees new note
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। जिले में वर्ष 2016 में बंद हुई गौरा देवी कन्या धन योजना के 861 लाभार्थियों के लिए शासन से 4 करोड़ 30 लाख 50 हजार की धनराशि स्वीकृत हो गई है। यह राशि महिला कल्याण विभाग हल्द्वानी के पास आ गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अंजना गुप्ता ने बताया कि जिले की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली 12वीं पास 861 लाभार्थी छात्राएं बजट नहीं मिलने से इस योजना से वंचित थी। अब प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 50 हजार की एफडीआर तीन साल के लिए फिक्स कर दी जाएगी। अंजना ने बताया कि वर्तमान में गौरी देवी कन्या धन योजना बंद हो चुकी है और वर्ष 2016 के वंचित 861 लाभार्थियों को ही इसका लाभ मिल सकेगा।
गौरा देवी कन्या धन योजना के लिए 4.30 करोड़ का बजट स्वीकृत
विज्ञापन
गौरा देवी कन्या धन योजना के लिए 4.30 करोड़ का बजट स्वीकृत