फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   माया उपाध्याय ने लांच किया अपराजिता पोस्टर

माया उपाध्याय ने लांच किया अपराजिता पोस्टर

Sat, 29 Dec 2018 01:53 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
माया उपाध्याय ने लांच किया अपराजिता पोस्टर
Aparajita
हल्द्वानी। उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोकगायिका माया उपाध्याय ने शुक्रवार को अमर उजाला कार्यालय में अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स का पोस्टर लांच किया। माया ने कहा कि अमर उजाला द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में अपराजिता जैसी मुहिम चलाकर बेहद सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह इस मुहिम से जुड़कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। कहा कि वह अब तमाम मंचों के माध्यम से महिलाओं को अभियान से जोड़ेंगी। उन्होंने अपराजिता मुहिम का भागीदार बनने के लिए शपथ भी ली। अमर उजाला कार्यालय में अपराजिता मुहिम की सराहना करते हुए उन्होंने कुमाऊंनी में कहा कि ‘चेली, ब्वारी, आमा सबनैले भौत कष्ट सहीं। उ सबनाक मुख में हंसी रुंण चैंछी। अमर उजालाकि अपराजिता भौते भली मुहिम छू। मैं हमेशा ये मुहिमाक साथ रूंल।’ यानी बेटी, बहू, दादी सभी ने बहुत कष्ट सहे हैं। सभी के मुंह पर हंसी रहनी चाहिए। उन सभी के मुख में हंसी बरकरार रहनी चाहिए। इसके लिए अमर उजाला की अपराजिता मुहिम बहुत अच्छी है। मैं इस मुहिम के साथ रहूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed