फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   टैटू गुदवाया तो सेना में नहीं मिलेगा भर्ती होने का मौका

टैटू गुदवाया तो सेना में नहीं मिलेगा भर्ती होने का मौका

Sun, 18 Nov 2018 01:55 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
टैटू गुदवाया तो सेना में नहीं मिलेगा भर्ती होने का मौका
हल्द्वानी। टैटू के शौकीन युवाओं को सेना में अब मौका नहीं मिलेगा। सेना की ओर से इसे लेकर निर्देश जारी किए हैं। युवाओं में जागरूकता के लिए सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग कार्यालय में चेतावनी का नोटिस चस्पा किया गया है।
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) अल्मोड़ा के अनुसार हल्द्वानी में 24 नवंबर से सेना भर्ती रैली होगी। इसमें कुमाऊं के चार जिलों के 23,049 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। भर्ती रैली के लिए 24 सितंबर से नौ नवंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया। इधर, सेना ने नोटिस जारी किया है, जिसमें टैटू गुदवाने वाले युवाओं को इस भर्ती प्रक्रिया से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। साथ ही कहा कि टैटू होने पर अभ्यर्थी को सेना भर्ती में पात्रता से बाहर किया जा सकता है। इस संबंध में जिला सैनिक कल्याण और पुनर्वास अधिकारी कैप्टन आरएस धपोला ने बताया कि टैटू को लेकर युवाओं में पहले से अधिक जागरूकता आई है। सैनिक कल्याण कार्यालय की ओर से युवाओं को टैटू से दूर रहने की जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन



अब सेना में जाने से रोकेगा टैटू का शौक
सेना ने टैटू को लेकर जारी की चेतावनी, नोटिस जारी किया
24 नवंबर से होने वाली भर्ती में 23,049 अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा



भर्ती तिथि - जिला - अभ्यर्थी
24 नवंबर - बागेश्वर - 3626
25 नवंबर - अल्मोड़ा - 7352
26 नवंबर - नैनीताल - 5636
27 नवंबर - ऊधमसिंह नगर - 6435

- इन पदों के लिए होगी भर्ती
सैनिक जीडी, सैनिक तकनीकी, सैनिक नर्सिंग सहायक, सैनिक क्लर्क और एसकेटी, सैनिक ट्रेड मैन 10वीं, सैनिक ट्रेड मैन 8वीं, सैनिक फार्मा आदि ट्रेडों के लिए।

- 27 जनवरी को होगी लिखित परीक्षा
तिथि के हिसाब से पहले दिन जिन युवाओं का फिजिकल टेस्ट होगा, उनका अगले दिन मेडिकल परीक्षण होगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 27 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed