{"_id":"5ba943d1867a557ec4199447","slug":"31537819601-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस के दो टायर फटे, 18 यात्री बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस के दो टायर फटे, 18 यात्री बाल-बाल बचे
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
इसी बस पर गिरा बोल्डर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। हल्द्वानी रोडवेज डिपो की अनुबंधित बस के दो टायर सोमवार को अचानक फट गए, जिसमें सवार 18 यात्री बाल-बाल बच गए। बाद में यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद प्रबंधन ने दूसरी बस से सवारियों को हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए रवाना किया।
परिवहन निगम की अनुबंधित बसें खराब टायरों में दौड़ रही हैं। निगम की लापरवाही के कारण यात्रियों की जान जोखिम में डाली जा रही है। हाल ही में काठगोदाम डिपो की वाल्वो बस का टायर रामपुर में फट गया था, जिसमें सवार यात्री भी बाल-बाल बच गए थे। इसके बाद भी बसों की हालत नहीं सुधरी और सोमवार को फिर हल्द्वानी डिपो की अनुबंधित बस के दोनों टायर कालाढूंगी के पास फट गए। इससे बस पलटने से बाल-बाल बच गई। उधर, यात्रियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर हंगामा किया। प्रबंधन ने दूसरी बस से यात्रियों को हरिद्वार रवाना किया।
हल्द्वानी स्टेशन इंचार्ज रवि कापड़ी ने बताया कि बस के दोनों टायर फटने के बाद दूसरी बस से यात्रियों को भेजा गया।
हल्द्वानी से अनुबंधित बस जा रही थी हरिद्वार-ऋषिकेश
हंगामा कर रहे यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य को भेजा