फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आरोप मुक्त करने से भड़का कर्मचार संगठन

आरोप मुक्त करने से भड़का कर्मचार संगठन

Sat, 28 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
आरोप मुक्त करने से भड़का कर्मचार संगठन
हल्द्वानी। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के कुमाऊं क्षेत्र के पदाधिकारियों ने बैठक कर निगम की जांच में अनियमितताओं के मामले में निगम के महाप्रबंधक (कुमाऊं) को आरोप मुक्त किए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया है। संगठन ने प्रबंध निदेशक की कार्यप्रणाली की निंदा करते हुए प्रबंध निदेशक पर मिलीभगत कर भ्रष्टाचार को छुपाने और महाप्रबंधक कुमाऊं को बचाने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष मधुसूदन लोहनी की अध्यक्षता में संगठन कार्यालय हल्द्वानी में हुई बैठक में वक्ताओं ने महाप्रबंधक (कुमाऊं) के पद पर तैनात जेएस सुहाग को हटाने की मांग की ताकि जांच कार्य प्रभावित न हो। वक्ताओं ने कहा कि वन संरक्षक मुख्यालय देहरादून जेएस सुहाग की तैनाती प्रदेश शासन वन एवं पर्यावरण अनुभाग ने चार नवंबर 2011 को प्रभारी महाप्रबंधक के पद पर प्रतिनियुक्ति पर की थी लेकिन प्रबंध निदेशक ने उक्त तिथि को नकारते हुए पहली दिसंबर 2016 से अपर प्रबंध निदेशक देहरादून के पद पर नियुक्ति दर्शाई है जो कि गलत है। संगठन ने एक स्वर से प्रतिनियुक्ति पूर्ण कर चुके सुहाग को तत्काल वन निगम से हटाने की मांग की। तय किया गया कि दो मई को देहरादून में बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में बाला दत्त मिश्रा, महेश तिवारी, नंद लाल, कर्ण सिंह नयाल, मोहन मेहरा, चंद्रमोहन पांडे, नेत्र बल्लभ ब्रजवासी, धर्मानंद पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


संगठन की कुमाऊं स्तरीय बैठक में महाप्रबंधक को कार्यमुक्त करने की मांग
दो मई को देहरादून में बुलाई संगठन की बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed