{"_id":"5a971e784f1c1b05738ba14a","slug":"31519853176-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम हटाने को कहा तो सिपाही को पीट दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम हटाने को कहा तो सिपाही को पीट दिया
Updated Thu, 01 Mar 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मुखानी चौराहे के पास जाम लगने पर दो लोगों को टोकना ट्रैफिक सिपाही को महंगा पड़ गया। आरोप है कि उन्होंने सिपाही को पीट दिया। वर्दी फाड़ने की कोशिश की गई। इससे सिपाही की नेम प्लेट टूट गई। बीच चौराहे हाथापाई होने से हंगामा हो गया। पुलिस ने बार के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उसका साथी भाग निकला।
मुखानी चौराहे पर ट्रैफिक सिपाही कृष्ण कुमार बुधवार रात करीब आठ बजे ड्यूटी कर रहा था। इस बीच बीयर बार के समीप गाड़ी हटाने को लेकर दो लोग आपस में कहासुनी कर रहे थे। जाम लगने पर सिपाही ने गाड़ी हटाने के लिए कहा तो दोनों सिपाही से कहासुनी करने लगे। विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि तीन लोगों ने सिपाही की कॉलर पकड़ ली। मारपीट में सिपाही की वर्दी फट गई, नेम प्लेट और शर्ट की बटन टूट गई। मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।
वायरलेस से सूचना मिलने के बाद यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा सहित काफी संख्या में जवान मौके पर पहुंचे। सिपाही ने जब तक एक आरोपी को पकड़ लिया लेकिन दूसरे को बार के कर्मचारियों ने छुड़ाकर भगा दिया। पुलिस ने अल्मोड़ा जिले के धारानौला निवासी पंकज मनराल को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी के आर पांडे ने बताया कि गिरफ्तार पंकज बार का कर्मचारी है। इस मामले में सिपाही की तहरीर के आधार पर धारा 332, 353, 323, 504 के तहत तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस एक अन्य आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।