फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   खैर के जंगल होने की वजह से अटका था प्रस्ताव

खैर के जंगल होने की वजह से अटका था प्रस्ताव

Tue, 30 Jan 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खैर के जंगल होने की वजह से अटका था प्रस्ताव
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विवि के पास वन भूमि में अंतरराज्यीय बस अड्डे बनाने को लेकर नौ साल पहले भी कवायद हुई थी। भारत सरकार की टीम ने इसका निरीक्षण किया और खैर के जंगल का हवाला देते हुए जमीन देने से इंकार कर दिया था। इसी जमीन को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को भी नहीं लेने दिया गया। मामले की संवेदनशीलता को देख अब वन विभाग के अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 2007 में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद पूर्व वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश की पहल पर हल्द्वानी में अंतरराज्यीय बस अड्डा बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तेजी दिखाई थी। 2009 में तत्कालीन जिलाधिकारी हरिताश गुलशन ने तीनपानी के पास मुक्त विवि के समीप जंगल में अंतरराज्यीय बस अड्डा बनाने का प्रस्ताव बनाकर वन विभाग को भेजा। केंद्र व प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता होने पर जल्द ही भारत सरकार से आईएफएस वाईकेएस चौहान के नेतृत्व में टीम सर्वे करने पहुंची।
विज्ञापन


टीम ने मौके पर पाया कि उक्त भूमि में खैर के पेड़ हैं और खैर के दुर्लभ प्रजाति में आता है। 20-25 हेक्टेयर वन भूमि में भारी संख्या में खैर के पेड़ काटे जाते इसलिए टीम ने इस भूमि को देने से इंकार कर दिया था। इसी जमीन को अब भाजपा ने फिर अंतरराज्यीय बस अड्डे के लिए प्रस्तावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2009 में ही वन विभाग ने इस जमीन को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को देने से भी इंकार किया था। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के लिए 43 हेक्टेयर का प्रस्ताव बनाया गया था। मुक्त विश्वविद्यालय को केवल 13 हेक्टेयर जमीन ही दी गई। उस समय भी कहा गया कि खैर का पूरा जंगल साफ हो जाएगा। अब हालांकि वन विभाग के अधिकारियों के सुर भी बदले हुए हैं। वन संरक्षक पराग मधुकर धकाते का कहना है कि प्रस्ताव के सामने आने पर ही कुछ कहा जा सकता है।


गौलापार में भाजपा का था प्रस्ताव, कांग्रेस ने जताया था विरोध
गौलापार में बस अड्डा बनाने का विरोध पूर्व में कांग्रेस ने भी किया था। पूर्व में परिवहन मंत्री रहते हुए गौलापार में बस अड्डा बनाने का प्रस्ताव कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के समय आया था। उस समय उद्घाटन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी भी आए थे। उस समय युवक कांग्रेस ने विरोध जताया था और इस विरोध प्रदर्शन में लाठीचार्ज तक हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed