{"_id":"5a087e4e4f1c1bca678bae93","slug":"31510506062-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य विज्ञान महोत्सव के लिए चयनित छात्राएं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य विज्ञान महोत्सव के लिए चयनित छात्राएं सम्मानित
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय कन्या इंटर कालेज ताड़ीखेत की तीन छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव के लिए हुआ है। तीनों छात्राओं को विधायक करन माहरा ने विद्यालय में सम्मानित किया और अन्य छात्राओं से भी सीख लेने का आह्वान किया। तीनों छात्राओं के चयन को उन्होंने क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। कहा कि प्रतिभाओं को निखारने के लिए शिक्षकों को और मेहनत करने की जरूरत है।
जीजीआईसी ताड़ीखेत की छात्रा आरती फर्त्याल, प्रीति पांडे और अंजलि ने जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव में शानदार प्रदर्शन किया था, इसी के बूते तीनों छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव के लिए हुआ है। तीनों छात्राएं अब 14 से 18 नवंबर तक भरत मंदिर इंटर कालेज ऋषिकेश में प्रस्तावित राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग करेंगी।
इधर विद्यालय में विधायक करन माहरा ने तीनों छात्राओं को सम्मानित किया। प्रधानाचार्या डा. भारती नारायण भट्ट ने कहा कि तीनों छात्राओं ने विद्यालय का मान बढ़ाया है। उन्हें विद्यालय की तरफ से भी सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी एचआर राजन, चंदन बिष्ट सहित तमाम लोग भी मौजूद थेे।