{"_id":"59f0c5404f1c1bcf538b9083","slug":"31508951360-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान्यता बगैर चल रहे निजी विद्यालय को हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मान्यता बगैर चल रहे निजी विद्यालय को हिदायत
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने चौबटिया क्षेत्र का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनीं। पैदल ही वह राप्रावि देहोली गए, जहां उन्होंने विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। कालनू में मानकों के बगैर चल रहे निजी विद्यालय के संचालक को उन्होंने सख्त हिदायत दी। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग उठाई।
संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना चौबटिया से देहोली, कालून सात किमी वह पैदल ही गए, जहां पहले राप्रावि देहोली का निरीक्षण किया। खुराना ने प्राथमिक विद्यालय में शौचालय बनाने, छत ठीक करने के निर्देश दिए। बच्चों के साथ मिड-डे-मील में भी शिरकत की। बाद में वह कालनू में संचालित एक निजी विद्यालय पहुंचे। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बताया कि विद्यालय मान्यता प्राप्त नहीं था और ना ही मानक पूरे थे। वहां पढ़ा रहे अध्यापक भी अध्यापन कार्य के मानक पूूरे नहीं कर रहे थे। उपशिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी ने संचालक को एक माह की मोहल्लत दी है, कहा कि यदि मानक पूरे नहीं हुए तो विद्यालय को बंद कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने चौबटिया-नागपानी-देहोली मोटर मार्ग बनाने की मांग उठाई। इस दौरान उप राजस्व निरीक्षक लक्ष्मण बिष्ट, प्रधान कैलाश चंद्र सती, प्रधान देहोली दीपा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन फर्त्याल, महेंद्र सिंह फर्त्याल, उमेश चंद्र सुयाल सहित तमाम अधिकारी मौजूद थेे।