{"_id":"59b5a4944f1c1bfc7f8b5bb2","slug":"31505076372-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों की अनदेखी से राज्य कर्मी भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों की अनदेखी से राज्य कर्मी भड़के
Updated Mon, 11 Sep 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की रविवार को जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कई बार आग्रह के बाद भी सरकार कर्मियों को सातवें वेतनमान के एरियर, भत्तों का लाभ, वेतन विसंगति का निराकरण नहीं कर रहा है। कहा कि परिषद के बैनर तले कर्मी अब सोमवार से चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।
बैठक के बाद परिषद का शिष्टमंडल नैनीताल पहुंचे सत्ताधारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से मिला कहा कि समय रहते मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। परिषद कार्यालय में हुई बैठक में कर्मियों ने कहा कि कई विभागों की सेवा नियमावली का प्रख्यापन भी सरकार ने नहीं किया है। कहा कि सरकार जो भी कर्मियों के बारे में फैसले ले रही है, उससे पहले वह किसी भी कर्मचारी संगठन को विश्वास में नहीं ले रही है।
तय किया गया कि 11 सितंबर से 20 सितंबर तक हर दफ्तर के समक्ष गेट मीटिंग होगी, जिसकी शुरुआत एडी कुमाऊं मंडल के दफ्तर से होगी। दूसरे चरण में 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में धरना, प्रदर्शन, तीसरे चरण में 26 से तीन अक्तूबर तक विधायकों, मंत्रियों को ज्ञापन दिया जाएगा, चौथे चरण में चार अक्तूबर को देहरादून में महारैली होगी जबकि पांचवें चरण में नौ अक्तूबर से कार्यबहिष्कार शुरू हो जाएगा। बैठक में जिला महामंत्री जगमोहन रौतेला, गिरीश जोशी, कुंवर सिंह जलाल, केएस जलाल, बीडी पलड़िया, गणेश बिष्ट, पीके शर्मा, केएस सामंत, केपी मेहता, कमल जोशी, दीपक बिष्ट, उमेश सनवाल, असलम अली, संजय कनवाल, गोपाल बिष्ट, सुरेश पंत थे।