फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   30% of the country's hotels closed during the Coronacoal

कोरोनाकाल में देश के 30 फीसदी होटल बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
30% of the country's hotels closed during the Coronacoal
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। द फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया का दावा है कि कोरोना के कारण देश के 30 फीसदी होटल एवं रेस्टोरेंट पूरी तरह से बंद हो गए हैं। 20 प्रतिशत होटल लॉकडाउन के बाद खुले ही नहीं हैं, जबकि 50 फीसदी वर्तमान में घाटे में चल रहे हैं।
विज्ञापन

फेडरेशन के वाइस प्रेजीडेंट गुरबख्श सिंह कोहली ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एवं मुख्य सचिव ओम प्रकाश को पत्र भेजकर राज्य में होटल उद्योग को बचाने का अनुरोध किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से होटल व्यवसाय को बचाने के लिए बिजली के बिलों, भवन कर आदि में छूट दिलाने, पूर्ण बंदी की जगह स्थितियों के अनुसार आंशिक बंदी लागू करने, लोगों को आमंत्रण पत्रों के आधार पर शादियों में जाने की छूट देने एवं होटल उद्योग के कर्मियों को कोरोना योद्धा मानते हुए कोरोना टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन

फेडरेशन के निदेशक मंडल सदस्य और कुमाऊं के होटल व्यवसायी प्रवीण शर्मा ने बताया कि फेडरेशन देश के 55 हजार होटलों एवं पांच लाख रेस्टोरेंट का प्रतिनिधित्व करने वाला संगठन है। कोरोनाकाल एवं लॉकडाउन के बाद जहां दूसरे क्षेत्रों में कई छूट दी गईं, वहीं सर्वाधिक रोजगार देने वाले होटल उद्योग की ओर सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया है। होटलों के बंद होने और कर्मचारियों के बेरोजगार होने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed