{"_id":"62b4b6dc07ec4c4497640838","slug":"293-teachers-promoted-soon-in-assistant-teacher-lt-graduation-pay-scale-nainital-news-hld466855181","type":"story","status":"publish","title_hn":"293 शिक्षकों को सहायक अध्यापक एलटी स्नातक वेतनक्रम में शीघ्र ही पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
293 शिक्षकों को सहायक अध्यापक एलटी स्नातक वेतनक्रम में शीघ्र ही पदोन्नति
विज्ञापन
नैनीताल। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत कुमाऊं के 293 शिक्षकों को सहायक अध्यापक एलटी (स्नातक वेतनक्रम) में शीघ्र पदोन्नति मिलने जा रही है। इसके लिए बेसिक शिक्षकों को काउंसलिंग की जाएगी। काउंसलिंग प्रक्रिया 29 जून से नैनीताल में होगी।
अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल लीलाधर व्यास ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा में कार्यरत शिक्षकों को तीस प्रतिशत पदोन्नति कोटे के अंतर्गत पदोन्नति दी जानी है। बेसिक शिक्षा से 1207 शिक्षकों के आवेदन पत्र मंडलीय कार्यालय को मिले थे जिसमें 293 शिक्षकों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि पदोन्नति प्रक्रिया 29 जून को 11 बजे से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नैनीताल के सभागार में होगी। उन्होंने कहा कि 29 जून को हिंदी और संस्कृत विषय के शिक्षकों की काउंसलिंग की जाएगी जबकि 30 जून को गणित और विज्ञान विषय की काउंसलिंग होगी। एक जुलाई को अंग्रेजी, व्यायाम, कला, गृह विज्ञान, सामान्य, वाणिज्य और संगीत विषय के शिक्षकों की काउंसलिंग प्रक्रिया होगी।
अपर निदेशक ने शिक्षकों को अपने सभी मूल शैक्षिक, प्रशिक्षण और अन्य वांछित प्रमाणपत्रों सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उनके कहा कि काउंसलिंग प्रक्रिया में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों की वरिष्ठता क्रमानुसार विषयवार विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। बेसिक से एलटी में हिंदी विषय में सर्वाधिक शिक्षकों की पदोन्नति होने जा रही है जबकि सामान्य, वाणिज्य, गृहविज्ञान, संगीत विषय में पद कम होने से कम शिक्षकों का इसका लाभ मिल पाएगा।