फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   29 students ill from food poisoning in Nainital

नैनीताल में फूड प्वाइजनिंग से 29 छात्राएं बीमार

Tue, 17 May 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Tue, 17 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
29 students ill from food poisoning in Nainital
फूड प्वाइजनिंग - फोटो : अमर उजाला
 मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर में फूड प्वाइजनिंग के चलते छात्रावास में रह रही अलग अलग कक्षाओं की 29 छात्राएं बीमार पड़ गई। बीमार छात्राओं को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद छात्राओं की हालत में सुधार है। छात्राओं की हालत में सुधार के बाद विद्यालय प्रबंधन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वर्तमान  में 107 छात्राएं विद्यालय के छात्रावास में रहकर अध्ययन कर रही हैं। बीती  रात उक्त छात्राओं के साथ-साथ स्टाफ कर्मियों आदि को मिलाकर कुल 130 लोगों ने भोजन में पुलाव व चटनी खाई थी। खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। सोमवार की सुबह जैसे ही छात्राएं उठी तो कई छात्राओं ने पेट दर्द के साथ साथ उल्टी और दस्त की शिकायत की।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अनूप पांडे को स्कूल में बुलाकर छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। डॉ. पांडे की सलाह पर विद्यालय प्रबंधन ने सुबह आठ बजे के बीमार छात्राओं को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। फूड  प्वाइजनिंग के चलते अस्पताल में भर्ती होेने वाली छात्राओं में 7वीं कक्षा की नंदनी अरोरा (12), मनस्वी (12), 8वीं कक्षा की स्मृति अग्रवाल (12), साक्षी (13), अंजलि (13), स्नेहा (13), 9वीं कक्षा की आस्था त्रिपाठी (13),  ईशिका कालरा (15), पलक बिष्ट (13), अदिति जायसवाल (15), हर्षिता (14),  अर्पिता भट्ट (14), 10वीं कक्षा की एजिला अरोरा (15), प्रियंका मित्तल  (14), सिमरनदीप (15), अदिति राय (14), गीतांजलि (15), मानसी (14), 11वीं  कक्षा की तनिक्षा अग्रवाल (15), स्तुति गर्ग (15), पलक अग्रवाल (15),  रज्जूश्री (15), सुकीर्ति (15), मैथली (15), यशस्वी (15), प्रणति मेहता  (15), कीर्तिका (15), श्रेया (14) और 12वीं कक्षा की सीमस कौर (16) शामिल  हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी बीमार छात्राओं के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी। बीडी पांडे अस्पताल में प्रभारी पीएमएस डॉ. कैप्टन राजेश साह और डॉ. एमएस दुग्ताल ने बीमार छात्राओं का इलाज किया। चिकित्सकों का कहना है कि फूड प्वाइजनिंग के चलते ही छात्राएं बीमार हुई हैं और सभी की  हालत में सुधार है। रात दस बजे बाद अधिकांश बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया। अब सिर्फ नौ बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। 


80 मरीजों की तीमारदारी का जिम्मा दो या तीन नर्सों पर
नैनीताल।  सोमवार को फूड प्वाइजनिंग की घटना के बाद मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की 29 छात्राओं को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहां केवल तीन नर्स ही ड्यूटी पर थीं। यह स्थिति तब है जबकि अस्पताल में नर्स के 14 पद सृजित हैं। नर्सों की कमी के कारण बीमार छात्राओं व अन्य भर्ती मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बीडी पांडे अस्पताल में 63 बेड थे। हाल ही में अस्पताल प्रबंधन ने 15 बेड अतिरिक्त  बढ़ाए हैं। अधिकांशत: अस्पताल में 80 मरीज रोजाना भर्ती रहते हैं। जबकि नर्सों का यहां हमेशा ही टोटा नजर आता है। इस संबंध में पूछे जाने पर  अस्पताल के प्रभारी पीएमएस डा. कैप्टन  राजेश साह ने बताया कि अस्पताल में  नर्स के 14 पद सृजित हैं और सभी पदों पर नर्सो की तैनाती है। 

विद्यालय के छात्रावास में रहने वाली  छात्राओं के खानपान और रहन सहन में हर तरह की सावधानी बरती जाती है। कुछ छात्राओं ने चटनी अधिक मात्रा में खाई थी। संभवत: इसी से वह बीमार हो गई । यह फूड प्वाइजनिंग की घटना नहीं है। 
- अनुपमा साह प्रधानाचार्या मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर नैनीताल।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed