{"_id":"69236dba57081f6d5003eb0a","slug":"250-fog-safe-devices-issued-to-loco-pilots-lalkuan-news-c-418-1-ntl1014-1368-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 250 फॉग सेफ डिवाइसें लोको पायलटों को जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 250 फॉग सेफ डिवाइसें लोको पायलटों को जारी
Mon, 24 Nov 2025 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने कोहरे में ट्रेनों के संचालन को सुरक्षित बनाने के लिए 250 फॉग सेफ डिवाइसें ट्रेनों में उपलब्ध करा दी हैं।
डिवाइसों को मेल, एक्सप्रेस और महत्वपूर्ण ट्रेनों के लोको पायलटों को जारी कर दिया है। फॉग सेफ डिवाइस अत्याधुनिक जीपीएस आधारित उपकरण है जो लोको पायलट को सिग्नल, ट्रैक की स्थिति और गति सीमा की सटीक जानकारी समय से पहले उपलब्ध कराता है। इससे कोहरे में कम दृश्यता के बावजूद ट्रेनों को सुरक्षित गति से चलाने में मदद मिलती है। रेल अधिकारियों का कहना है कि इस डिवाइस के माध्यम से सिग्नल, स्पीड लिमिट, लेवल क्रॉसिंग और आगे की जानकारी लगातार मिलती रहती है जिससे लोको पायलट बिना जोखिम के ट्रेन चलाते हैं। संवाद