फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   250 Center sensitive board exam

बोर्ड परीक्षा के 250 केंद्र संवेदनशील

Fri, 28 Oct 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर Updated Fri, 28 Oct 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
250 Center sensitive board exam
2.46 लाख विद्यार्थियों की परीक्षा आज से - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के निदेशक आरके कुंवर ने बताया कि इस बार दो परीक्षा केंद्रों की बढ़ोतरी के साथ प्रदेश भर में 1319 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 250 संवेदनशील और 24 अतिसंवेदनशील चिन्हित किए गए। हाईस्कूल की परीक्षा के लिए एक लाख 54 हजार और इंटर की परीक्षा के लिए एक लाख 35 हजार छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन


निदेशक कुंवर बृहस्पतिवार को बोर्ड कार्यालय में सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा यदि किसी परीक्षा केंद्र में परिवर्तन करना है तो इसका प्रस्ताव तैयार कर जिलों के माध्यम से तीन दिन में परिषद कार्यालय को भेजें, तभी परिवर्तन करना संभव हो सकेगा। केंद्रों की सूची परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की जा रही है।
विज्ञापन



शिक्षा परिषद के अपर सचिव वीपी सिमल्टी ने कहा कि मान्यता समिति के समक्ष नए विद्यालयों की मान्यता के लिए 29 आवेदन आए हैं, जिन पर समिति ने विचार-विमर्श के बाद अगली कार्यवाही के लिए शिक्षा निदेशालय को भेज दिया है। इनमें हाईस्कूल के लिए 21 और इंटरमीडिएट के लिए 8 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सचिव डा. आरडी शर्मा, अपर निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, संयुक्त सचिव बृजमोहन सिंह रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल रघुनाथ लाल आर्या, हरिप्रिया सती आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed