फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   24-hour ultimatum for subaltern personnel to return from strike

उपनल कर्मियों को हड़ताल से वापस लौटने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
24-hour ultimatum for subaltern personnel to return from strike
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। उपनल कर्मियों की हड़ताल को लेकर शासन के सख्त रवैये के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा भी हरकत में आ गए हैं। उन्होंने उपनल कर्मियों को पत्र लिखकर 24 घंटे के भीतर काम पर वापस आने का अल्टीमेटम दिया है। हड़ताल खत्म न करने पर उनके स्थान पर दूसरे कर्मचारी रखने की बात भी कही है।
विज्ञापन

समान काम के लिए समान वेतन और नियमितीकरण की मांग को लेकर उपनल कर्मी 25 मार्च से हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते कोविड मरीजों को परेशानी हो रही है। उनको समय पर खाना नहीं मिल पा रहा है साथ ही मरीजों को वार्ड में या जांच के लिए ले जाने में भी परेशानी हो रही है। प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडे ने बुधवार को राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा से फोन पर बात की। डॉ. पांडे हड़ताल को लेकर नाराजगी जताई और मरीजों को सुविधा देने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के सख्त निर्देश दिए। डॉ. पांडे की नाराजगी के बाद प्राचार्य ने उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम के परियोजना अधिकारी को पत्र लिखकर हड़ताली कर्मियों के काम पर न आने की स्थिति में नए कर्मी देने को कहा है।
विज्ञापन

21वें दिन भी जारी रही हड़ताल
हल्द्वानी। उपनल कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को हड़ताल के 21 वें दिन भी बुद्ध पार्क में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। निर्णय लिया कि विरोध स्वरूप बृहस्पतिवार को अपनी डिग्री की प्रतिलिपि जलाएंगे। इस मौके पर प्रताप सिंह बोरा, नीरज हेड़िया, उमा डांगी, महेश कुमार, चंदू कफलटिया, अजय कुमार, रवि विश्वकर्मा, दीवान सिंह गौरिया, नवीन जोशी, कमल जोशी, भानु त्रिपाठी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed