{"_id":"5ccf4d35bdec22078360781e","slug":"21557089589-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 11174 किसानों को मिला 21.64 करोड़ का बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 11174 किसानों को मिला 21.64 करोड़ का बीमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। जिले में वर्ष 2018-19 के खरीफ फसल के 11174 किसानों के लिए 21.64 करोड़ रुपये के बीमे का भुगतान हुआ है। प्रदेश में नैनीताल जिले को सबसे अधिक 21.64 करोड़ रुपये के बीमा का भुगतान हुआ है। बीमे की राशि किसानों के खातों में पहुंच गई है। प्रदेश में जिले को बीमे का अधिक भुगतान होने से किसानों को लाभ पहुंचने के साथ उद्यान विभाग को भी राहत मिली है।
11174 किसानों को मिला 21.64 करोड़ का बीमा
2018-19 के खरीफ की फसल का बीमा पहुंचा किसानों के खातों में
वर्ष 2018-19 का किसानों को मिला बीमा
सहायक जिला उद्यान अधिकारी कमल जोशी ने बताया कि जिले में फ्रेंच बीन के 94 किसानों को 3.63 लाख, अदरक के 624 किसानों को 72.81 लाख, मिर्च के 131 किसानों को 5.63 लाख, टमाटर के 235 किसानों को 22.22 लाख, आलू के 10090 किसानों को 20.62 करोड़ रुपये के बीमे का भुगतान हुआ है। बीमे की राशि किसानों के खातों में डाल दी गई है। वर्ष 2018-19 में 11174 किसानों ने 3.31 करोड़ रुपये से अधिक का प्रीमियम बीमा फसलों का स्वयं कराया था। शेष प्रीमियम बीमा केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने कराया था। वर्ष 2019-20 के लिए किसान आलू, फ्रेंच बीन, अदरक, मिर्च, टमाटर की फसलों का बीमा 31 मई तक जिला उद्यान विभाग में करा सकते हैं।
प्रदेश में नैनीताल जिले को सबसे अधिक 21.64 करोड़ के बीमे का भुगतान होना गर्व की बात है। वर्ष 2018-19 में किसानों के बीमे का भुगतान होने से किसानों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
- भावना जोशी, जिला उद्यान अधिकारी, नैनीताल