फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बार काउंसिल चुनाव के लिए नौ अधिवक्ताओं ने कराया नामांकन

बार काउंसिल चुनाव के लिए नौ अधिवक्ताओं ने कराया नामांकन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
बार काउंसिल चुनाव के लिए नौ अधिवक्ताओं ने कराया नामांकन
नैनीताल। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड चुनाव के लिए शनिवार को बार कार्यालय में नौ अधिवक्ताओं ने नामांकन कराया। अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए दो दो जबकि सदस्य बार काउंसिल ऑफ इंडिया के लिए पांच अधिवक्ताओं ने नामांकन कराया। छह मई को सुबह 11:15 बजे से दोपहर एक बजे तक वोट डाले जाएंगे इसके बाद विजेताओं की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह पुंढीर ने नामांकन कराया। अनिल पंडित और राकेश गुप्ता ने उनके नाम का प्रस्ताव किया। एडवोकेट सुखपाल सिंह ने भी अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा। उनका प्रस्ताव राज कुमार ने किया। उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता राजबीर सिंह ने नामांकन कराया। उनका प्रस्ताव रंजन सोलंकी और मेहरमान सिंह कोरंगा ने किया। मुनफैत अली ने प्रस्तावक मनमोहन लांबा के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

सदस्य बार काउंलिस ऑफ इंडिया के लिए एडवोकट विजय भट्ट ने प्रस्तावक हरि सिंह नेगी और अनुमोदक चंद्रशेखर तिवारी के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। वरिष्ठ अधिवक्ता डीके शर्मा ने प्रस्तावक नंदन सिंह कन्याल और अनुमोदक प्रभात कुमार चौधरी के साथ पर्चा भरा। कुलदीप कुमार सिंह ने प्रस्तावक राज कुमार व अनुमोदक महेंद्र सिंह पाल, मनमोहन सिंह लांबा ने प्रस्तावक अर्जुन सिंह भंडारी, अनुमोदक रंजन सोलंकी के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। योगेंद्र सिंह तोमर ने प्रस्तावक राकेश गुप्ता और अनुमोदक अनिल पंडित के साथ पर्चा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार काउंसिल चुनाव के लिए नौ नामांकन
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर दो-दो और सदस्य बीसीआई के लिए पांच ने भरा पर्चा
06 मई को दोपहर एक बजे घोषित होंगे परिणाम।


चुनाव समिति के पास मोबाइल जमा करें अधिवक्ता
नैनीताल। पूर्व चीफ जस्टिस और मुख्य चुनाव अधिकारी बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड चुनाव अधिकारी वीसी कांडपाल ने बताया कि छह मई को सुबह 11:15 बजे से मतदान होगा। उन्होंने सभी वोट डालने वाले अधिवक्ताओं से अनुरोध किया है कि वह वोट डालने के दौरान अपने मोबाइल उनके पास जमा कर दें ताकि पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने अधिवक्ताओं से लिस्ट के हिसाब से मतदान करने का भी अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed