{"_id":"5cc0c370bdec22142c5cd37c","slug":"21556136816-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन सीजन के लिए टीम का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन सीजन के लिए टीम का गठन
विज्ञापन
nainital
- फोटो : file photo
नैनीताल। पर्यटन सीजन को लेकर पालिका और प्रशासन ने कमर कस ली है। कुमाऊं कमिश्नर राजीव रौतेला के आदेशों के बाद पालिका द्वारा पांच सदस्यों की बहुउद्देश्यीय टीम का गठन किया गया है। टीम द्वारा पर्यटन सीजन के मद्देनजर पूरे नगर मेें विभिन्न पहलुओं पर निरीक्षण किया जाएगा।
पर्यटन सीजन के आगमन पर नगर की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी गणेश सिंह धर्मशक्तू की अध्यक्षता में पालिका द्वारा पांच सदस्यों की टीम का गठन किया गया है। गठित टीम द्वारा शाम पांच बजे से आठ बजे तक नगर क्षेत्र की दुकानों, फड़ों आदि स्थलों का निरीक्षण किया जाएगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी धर्मशक्तू ने बताया कि पर्यटन सीजन में नगर में पर्यटकों का आवागमन बढ़ने लगा है। सीजन में पर्यटकों को स्वास्थ्य, नगर की सफाई आदि विभिन्न पहलुओं को व्यवस्थित रखने के लिए पांच सदस्यों की टीम का गठन किया गया है। यह टीम पूरे नगर क्षेत्र में घूमकर खुले में गंदगी, पॉलिथीन, भिक्षावृत्ति रोकने के लिए कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि पंत पार्क में मानकों के विरुद्ध बहुत से फड़ चल रहे हैं। पालिका ने मंगलवार को कई फड़ हटाए हैं। यह अभियान तल्लीताल, झील की परिधि में चलाया जाएगा। यदि कोई भी व्यक्ति खुले में खाद्य पदार्थ बेचते, गंदगी करेगा तो उसका चालान किया जाएगा।
पांच सदस्यों की बहुउद्देश्यीय टीम का गठन
पर्यटन सीजन के दौरान पालिका की टीम शाम पांच बजे बाद नगर क्षेत्र में निरीक्षण करेगी
एडीएम की अगुआई में पालिका टीम ने किया औचक निरीक्षण
पंत पार्क और चाट पार्क में फड़ कारोबारियों और दुकान स्वामियों को दिये जरूरी निर्देश
नैनीताल। एडीएम एसएस जंगपांगी की अगुवाई में नगर पालिका की टीम ने पंत पार्क और चाट पार्क का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने फड़ एवं अन्य व्यापारियों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने, मानकों के अनुरूप ही दुकानें लगाने की सख्त हिदायत दी। टीम में शामिल ईओ रोहिताश शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी गणेश सिंह धर्मशक्तू ने पंत पार्क और चाट पार्क से फड़ वालों को हटाया। कहा कि यदि कोई व्यक्ति अनावश्यक अतिक्रमण कर मानकों के विरुद्ध फड़ लगाएगा तो उसका सामान जब्त किया जाएगा। चाट पार्क में खाद्य पदार्थों की दुकानों में सफाई व्यवस्था बनाए रखने, हर दुकान में डस्टबिन रखने की हिदायत दी। इस दौरान टीएस लता आर्या, नगर सफाई निरीक्षक कुलदीप कुमार, अतिक्रमण टीम प्रभारी धर्मेश प्रसाद, जावेद खान, दिनेश आर्य, अतुल कुमार, गिरधारी लाल, पुलिसकर्मी विनोद यादव, सोनू सिंह आदि थे।