{"_id":"5cbe2e86bdec2214084cff45","slug":"21555967622-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित रहने पर 23 कर्मचारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित रहने पर 23 कर्मचारियों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। 18 अप्रैल को नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया के छापे के दौरान नगर निगम कार्यालय से गायब 23 कर्मचारियों को नोटिस भेजकर तीन दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया है। नगर निगम कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति को सुनिश्चित करने के लिए बायोमैट्रिक मशीन लगाई है। साथ ही औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है। इसके बाद भी कई कर्मचारी ड्यूटी को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। 18 अप्रैल को नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने चार बजे निगम कार्यालय में छापा मारा था। इस दौरान 23 कर्मचारी अपने पटल से अनुपस्थित पाए गए। सोमवार को नगर आयुक्त ने इन कर्मचारियों को नोटिस भेजा है। अगर नोटिस में कर्मचारियों का जवाब संतोषजनक नहीं मिलता है, तो एक दिन के वेतन काटा जा सकता है।
नगर निगम : अनुपस्थित 23 कर्मचारियों को भेजा नोटिस
विज्ञापन
नगर निगम : अनुपस्थित 23 कर्मचारियों को भेजा नोटिस