{"_id":"5c8aa051bdec22145e480ec2","slug":"21552588881-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज के पराक्रम से कर्म्याल क्रिकेट अकादमी विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोज के पराक्रम से कर्म्याल क्रिकेट अकादमी विजयी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के निर्देश पर क्रिकेट एसोसिएशन आफ बागेश्वर की जिला क्रिकेट लीग पर कर्म्याल क्रिकेट अकादमी रेड ने कब्जा कर लिया है। फाइनल मुकाबले में कर्म्याल रेड ने मनोज के 142 रन की शानदार पारी की बदौलत पूर्णिमा गारमेंट को छह विकेट से पराजित किया।
पीजी कालेज मैदान में आयोजित फाइनल मुकाबले में पहले खेलते हुए पूर्णिमा क्रिकेटर्स ने निर्धारित 40 ओवर में हरीश के 69 और बबलू ने 46 रन का योगदान से 218 रन बनाए। जवाब में मनोज मेहता के शानदार 142 रन की बदौलत कर्म्याल रेड की टीम ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। विजेता व उपविजेता टीमों को जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने पुरस्कृत किया।
मैच में संजय खेतवाल व पिंटू धपोला अंपायर, रीता कोरंगा व ललिता धामी स्कोरर, रूप नेगी व विजय परिहार कमेंटेटर थे। वहां विशिष्ट अतिथि कुंदन परिहार, गिरीश परिहार, मनोज ओली, एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश सोनियाल, राम पांडे, रमेश दानू, हरीश रावल, प्रदीप गढ़िया, डॉ राजेंद्र परिहार, प्रकाश कुमार, सुंदर स्यूनेवाल, खड़क टंगड़िया आदि थे।
विज्ञापन
मनोज मैन ऑफ दि सिरीज
शृंखला में दो शतकों के साथ सर्वाधिक 419 रन बनाने वाले मनोज मेहता को मैन ऑफ दि मैच और मैन ऑफ दि सिरीज चुना गया। इसके अलावा देवेंद्र भाकुनी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, देवेंद्र बोरा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, हैरी कर्म्याल को बेस्ट आलराउंडर, रितिक लोबियाल को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर, आर्यन बिष्ट को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार दिया गया।