फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नाला बंद करने से गुस्साई महिलाओं का हंगामा

नाला बंद करने से गुस्साई महिलाओं का हंगामा

Wed, 20 Feb 2019 12:59 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
नाला बंद करने से गुस्साई महिलाओं का हंगामा
भरुहना में कूड़े से पटा नाला
पीरूमदारा (नैनीताल)। क्षेत्र के बेनी विहार में एक प्रॉपर्टी डीलर द्वारा नाला बंद करने से गुस्साई महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि प्रॉपर्टी डीलर ने वर्षों पुराने बरसाती नाले को बंद कर दिया है। इसी नाले में बरसात का पानी, बेनी विहार, चंद्रपुर तिवारी पीरूमदारा मार्केट और एनएच से जुड़ी सभी नालियों का पानी जाता था। महिलाओं ने कहा कि नाला बंद होने से यह पानी ओवरफ्लो होकर कॉलोनियों में जाएगा और बरसात में जलभराव से बीमारियां फैलने का आशंका रहेगी। इस दौरान दीपा देवी, प्रीति देवी, मनोरमा रावत, नीमा मनराल, गंगा देवी, रीना रावत, कल्पना रावत, मुस्कान, गीता सुयाल, लीला देवी आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन




नाला बंद करने से गुस्साई महिलाओं का हंगामा



सिंचाई विभाग से की नाली से हटाएं अतिक्रमण
रामनगर (नैनीताल)। भवानपुर खुल्बे आमपोखरा में मंसा देवी नहर की एक सिंचाई नाली पर प्रॉपर्टी डीलरों ने कब्जा कर दिया है। भवानीपुर खुल्बे आमपोखरा के किसान रामेंद्र सिंह रावत ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पत्र सौंपा। बताया कि उनके पास पांच बीघा खेत है। वह मंसा देवी नहर के कुलावा नंबर 26 की शाखा से आने वाली सिंचाई नाली से पानी लाकर सिंचाई करते थे लेकिन प्रॉपर्टी डीलरों ने उक्त सिंचाई नाली दबा दी है। इस कारण अब नाली में पानी नहीं आ पाता है। फसल की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। सिर्फ बरसाती पानी पर निर्भरता से फसलों की उपज कम हो रही है। उन्होंने सिंचाई विभाग को पत्र भेजकर कच्ची नाली से कब्जा हटाकर पक्की नाली बनाने की मांग की ताकि आसपास के किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed