{"_id":"5c0d759dbdec2212d072fc45","slug":"21544385949-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध स्टॉक की उड़ रही धूल से बेदम हो रही जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध स्टॉक की उड़ रही धूल से बेदम हो रही जनता
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। इंदिरानगर रेलवे फाटक से शनि बाजार तक इंदिरा नगर, शनि बाजार, भैरवगढ़ी में रेलवे पटरी किनारे खाली प्लाटों पर आठ-नौ अवैध डंपिंग जोन बनाए गए हैं। माफिया बेखौफ होकर यहां गौला नदी से वैध और अवैध ढंग से निकाली गई उप खनिज को स्टॉक करते हैं। इस स्टॉक करने में सभी मानकों की धज्जियां उड़ाई गई हैं। माफिया ने इस स्टॉक की न चारदीवारी कराई है, न ही पानी का छिड़काव किया जाता है। हवा चलने पर धूल उड़ती है। आबादी से सटा होने की वजह से घरों में धूल जाती है। धूल के कण सांस में जाने से स्थानीय लोग दमा, सांस की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। यदि कोई स्थानीय बाशिंदा इसका विरोध करता है तो मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। वहीं शिकायतें मिलने के बाद भी खान विभाग, वन विभाग और प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठाता है।
अवैध स्टॉक की उड़ रही धूल से बे दम हो रही जनता
इंदिरानगर से शनिबाजार रोड तक है अवैध डंपिंग जोन
8-9 हैं अवैध डंपिंग जोन, 4-5 हजार है आबादी हो रही प्रभावित
ये हैं मानक
- सड़क, रेलवे पटरी से 50 मीटर की दूरी होनी चाहिए
- स्टॉक के चारों ओर बाउंड्री वाल बनाई जाएगी
- पानी का छिड़काव होगा ताकि धूल आदि न उड़े
एक साल पहले हुई थी छापामारी
खान, वन विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने इंदिरा नगर से शनि बाजार तक अवैध डंपिंग जोन पर डंडा चलाया था। माल की नीलामी के लिए कोई नहीं आया था। बाद में फिर से यहां अवैध डंपिंग होनी शुरू हो गई।
घोड़ा बुग्गी वाले बाहर कहीं स्टॉक कर रहे हैं तो खान विभाग से अनुमति लेनी चाहिए। वन विभाग नदी से अवैध ढंग से माल नहीं निकलने देगा। अवैध स्टॉक के लिए जिला प्रशासन और खान विभाग को कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
- गणेश चंद्र त्रिपाठी, रेंजर गौला, तराई पूर्वी वन प्रभाग
इंदिरानगर से शनिबाजार तक अवैध डंपिंग की शिकायतें मिली हैं। इनके खिलाफ पूर्व में भी माल की नीलामी की थी लेकिन कोई नहीं आया था। अब वाहन, जेसीबी आदि संसाधनों से स्टॉक को जब्त करने की कोशिश की जाएगी।
- राजपाल लेघा, उप निदेशक खनन हल्द्वानी