{"_id":"5be70abbbdec226944240ec6","slug":"21541868219-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों ने फिर किया रानीखेत जिले का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों ने फिर किया रानीखेत जिले का समर्थन
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पूर्व सैनिक लीग की यहां हुई बैठक में पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में एक बार फिर से रानीखेत जिले का मुद्दा उठाया गया। कहा कि सरकार को तत्काल जिला घोषित करना चाहिए। बैठक में सेना अस्पताल में दवाइयों की कमी पर नाराजगी जताई गई। ईसीएचएस सेंटर मंजूर होने के बावजूद कार्य शुरू नहीं होने पर भी आक्रोश जताया गया।
यहां लीग सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। एमएच में दवाइयों का टोटा बना हुआ है, जिस कारण पूर्व सैनिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ईसीएचएस सेंटर मंजूर हो गया है, लेकिन यह कार्य नहीं कर रहा।
तत्काल इस पर कार्रवाई करने की मांग उठाई गई। बैठक में एक बार फिर रानीखेत जिले का मुद्दा उठाया गया। कहा कि आंदोलन करने के बावजूद सरकार ने अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है। इसे लेकर पूर्व सैनिक भी सड़कों पर उतरेंगे। बैठक की अध्यक्षता सूबेदार ध्यान सिंह ने और संचालन महासचिव कैप्टन अर्जुन सिंह बिष्ट ने किया। इस अवसर पर हवलदार प्रताप सिंह, हवलदार आरडी उपाध्याय, सूमे एमसी जोशी, ऊर्बादत्त, गोविंद सिंह, कमला रावत, रमा भंडारी सहित तमाम लोग मौजूद थेे।