फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   महिला मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज कराने के निर्देश

महिला मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज कराने के निर्देश

Fri, 19 Oct 2018 02:13 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
महिला मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज कराने के निर्देश
vote
हल्द्वानी। निकाय चुनाव के साथ प्रशासन ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने प्रतिभागियों को लालकुआं और हल्द्वानी क्षेत्र में अधिक से अधिक महिला मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर निगम सभागार में हुई बैठक में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पंकज उपाध्याय, एपी वाजपेयी ने कहा कि जो युवा पहली जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके है उनका नाम अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में दर्ज कराया जाए। उन्होंने कहा कि पहली सितंबर से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, संशोधन कराने, वोटर कार्ड सही कराने का काम शुरू हो चुका है, जो 31 अक्तूबर तक चलेगा। उपाध्याय ने बताया कि हल्द्वानी, लालकुआं की मतदाता सूची में महिलाओं का अनुपात पुरुषों से कम है। इसके चलते इन क्षेत्रों की महिलाओं, युवतियों के नाम सूची में दर्ज किए जाएं। उन्होंने इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों, सभी कॉमन सर्विस सेंटरों में फार्म छह, सात, आठ उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी चंपा कोठारी मौजूद रही।
विज्ञापन


ऑनलाइन भी दर्ज करा सकते हैं नाम
हल्द्वानी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, एसडीएम एपी वाजपेयी ने बताया कि लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची में ऑनलाइन भी नाम दर्ज कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए NVSP.in नामक साइट में लॉगिन कर नाम दर्ज कराने के साथ नाम में संशोधन कराने की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed