फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लावारिस जानवरों को लेकर महिलाओं का संघर्ष लाया रंग

लावारिस जानवरों को लेकर महिलाओं का संघर्ष लाया रंग

Thu, 19 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
लावारिस जानवरों को लेकर महिलाओं का संघर्ष लाया रंग
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। लावारिस पशुओं के आतंक को लेकर स्थानीय महिलाओं का संघर्ष रंग लाने लगा है। प्रशासन के निर्देश पर नगर पंचायत ने 17 लावारिस गायों को कामधेनु गोधाम समिति रामनगर भेज दिया है। शेष जानवरों को भी भेजने की तैयारी चल रही है। इससे पूर्व पशु चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी सिंह ने पशुुओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।
विज्ञापन

मालूम हो कि द्वाराहाट क्षेत्र में लावारिस पशुओं के आतंक से लोग लंबे समय से परेशान हैं।

लोग जानवरों को लावारिस छोड़ देते हैं, यही जानवर खेती किसानी और लोगों को परेशान करते हैं। अब तक यह लावारिस जानवर कई लोगों को घायल तक चुके हैं। नगर के बाजार जानवरों द्वारा फैलाई गंदगी से व्यापारी परेशान रहते हैं। पूर्व में महिलाओं के कई संगठन इस मुद्दे को लेकर आंदोलन कर चुके हैं। जबकि गत दिनों महिलाओं ने विधायक आवास का घेराव भी किया था।
विज्ञापन


इसके बाद विधायक महेश नेगी प्रशासन को लावारिस जानवरों के चिन्हीकरण कराने के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी रजा अब्बास ने भी तीन दिन पूर्व जानवरों को लावारिस छोड़ने वालों के खिलाफ जुर्माने के साथ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इधर वृहस्पतिवार को नगर पंचायत ने दो ट्रकों में 17 लावारिस गायों को पकड़ा और रामनगर स्थित श्री कामधेनु गोधाम समिति भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान पुष्पा त्रिपाठी, हेमा त्रिपाठी, माया त्रिपाठी, विमल उपाध्याय, रमेश राम, गिरीश राम, किशन तिवारी, मोहन चंद्र तिवारी, आनंदी तिवारी सहित दैरी, घगलोड़ी की महिलाओं ने भी लावारिस जानवरों को एकत्रित करने में सहयोग किया। मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अभियंता पीसी तिवारी, सुंदर किरौला, ईश्वर मठपाल सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed