{"_id":"5b47bb9d4f1c1bc3248b5eef","slug":"21531427741-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई वे बिल की जांच होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई वे बिल की जांच होगी
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
ई वे बिल
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। ट्रेनों से कर चोरी के माल की आमद रोकने के लिए राज्य कर विभाग एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सचल दस्ता सुबह और देर रात औचक छापामारी शुरू करने जा रहा है ताकि कर चोरी का माल पकड़ा जा सके।
दिल्ली की तरफ से आने वाली ट्रेनों में बिल्टी के जरिये कर चोरी का माल लाया जाता है। रोजाना अलग-अलग बिल्टियों में हजारों लाखों का माल आता है। रेलवे में सेल्स टैक्स का बिल चेक नहीं किया जाता है। सिर्फ एक शपथ पत्र देना होता है। बिल्टी में 50 हजार का माल कम दर्शाया जाता है इसलिए ई वे बिल की जरूरत नहीं होती है। प्रभारी सचल दस्ता, राज्य कर शैलजा पाठक ने बताया कि अब सुबह रानीखेत एक्सप्रेस के आने के समय पांच से सात बजे के बीच, रात को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आने के बाद 11 -12 बजे के बीच छापामारी अभियान चलेगा। ट्रेन से आने वाली बिल्टियों के बिल और सामान की क्रास चेकिंग की जाएगी। अगर गड़बड़ी मिलती है तो संबंधित व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ऐसे ठिकाने लगाया जाता है माल
हल्द्वानी। रेलवे स्टेशन पर बिल्टी पहुंचने के बाद योजनाबद्ध ढंग से माल ठिकाने लगाया जाता है। राज्य कर विभाग ने तस्करी रोकने के लिए काठगोदाम स्टेशन एक मोबाइल टीम तैनात की है। यह टीम सुबह 10 बजे पहुंचती है या रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड पर चेकिंग के लिए जाती है तो इस बीच माल निजी कारों से ले जाया जाता है