फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पर्यावरण असंतुलन से ग्लेशियर में पड़ रहा है असर

पर्यावरण असंतुलन से ग्लेशियर में पड़ रहा है असर

Mon, 02 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण असंतुलन से ग्लेशियर में पड़ रहा है असर
प्रतीकात्मक चित्र
भीमताल (नैनीताल)। मानसरोवर यात्रा के पहले दल के यात्रियों ने पर्यावरण के असंतुलन होने से ग्लेशियर पर असर पड़ने की बात कही। मानसरोवर यात्रा में तीसरी बार शामिल फरीदाबाद हरियाणा निवासी विजेंद्र त्यागी, कोलकाता निवासी शिशिमा मुखर्जी, रायबरेली उत्तर प्रदेश निवासी राम प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि पर्यावरण में हो रहे परिवर्तन से ग्लेशियरों का स्तर गिर रहा है। ग्लोबल वार्मिंग से ग्लेशियरों में असर पड़ने से बर्फ का स्तर पहले की अपेक्षा गिरता जा रहा है। यात्रियों ने बताया हमें पर्यावरण को संतुलन रखने के लिए आगे आने होगा।
विज्ञापन

कठिन परिस्थितियों में भी यात्रियों को सुखद लगी यात्रा
मानसरोवर यात्रा को कठिन परिस्थितियों में सुखद रूप में सफल कर लौटे दल के लीडर देवेंद्र सिंह, सुंदर शर्मा, इंद्रमोहन ने बताया यात्रा बेहद कठिन थी, लेकिन मन में ईश्वर का नाम जपते हुए वह पगडंडी को बेहद आराम से पार कर गए, साथ ही 24 दिन की यात्रा में मौसम के साफ होने के चलते यात्रियों को बाबा के दर्शन आसानी से हो गए। यात्रियों ने बताया कि यात्रा में उन्हें बेहद रोमांच, अद्भुत, अलौकिक नजारे देखने को मिले। दल में 18 वर्षीय दिल्ली निवासी रिद्धि ने पहली यात्रा को बेहद रोमांचकारी बताया। टीम लीडर ने बताया यात्रा में 18 यात्री पहले भी मानसरोवर यात्रा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed