{"_id":"5a4165bc4f1c1b96368b6c3e","slug":"21514235324-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉर्बेट पार्क में हाइअलर्ट, शुरू हो गई गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉर्बेट पार्क में हाइअलर्ट, शुरू हो गई गश्त
Updated Tue, 26 Dec 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के जश्न को लेकर कॉर्बेट पार्क और वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर इंतजाम शुरू हो गए हैं। कॉर्बेट और रामनगर वन प्रभाग के वन कर्मियो की ओर से दो हाथियों और दो कुत्तों के साथ गश्त शुरू कर दी गई है। कर्मचारियों की छुट्टी पर भी रोक लगा दी गई है।
सोमवार को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के आमडंडा स्थित बिजरानी गेट पर पार्क के उपनिदेशक अमित वर्मा ने गश्त में शामिल वन कर्मियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपनिदेशक वर्मा ने बताया कि गश्त का मकसद नये साल के जश्न पर पार्क में आने वाले पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखकर गश्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह देखा जा रहा है कि कही कोई शिकारी पर्यटकों की आड़ में प्रवेश तो नहीं कर रहा है। इस दौरान वार्डन शिवराज चंद्र, रेंजर बिजरानी राजकुमार आदि मौजूद रहे।