{"_id":"5a087e4f4f1c1bd0408b6306","slug":"21510506063-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी सिलोर और छानागोलू में आयोजित हुआ खेल महाकुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी सिलोर और छानागोलू में आयोजित हुआ खेल महाकुंभ
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील के न्याय पंचायत सगनेटी के अंतर्गत जीआईसी सिलोर महादेव में खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। अंडर-10, 14 और 17 वर्ग के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर प्रतिभा दिखाई। एथलेटिक्स, कबड्डी, खोखो, ऊंची कूंद, लंबी कूद आदि प्रतियोगिताएं हुईं। संयोजक सीआरपी सुमेंद्र सिंह और मुख्य अतिथि प्रभात नेगी ने अव्वल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। क्रीड़ा प्रभारी अब्दुल रिजवान, सह संयोजक बलवीर प्रसाद आदि ने भी सहयोग किया।
जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छानागोलू में भी महाकुंभ के तहत कई प्रतियोगिताएं हुईं। लंबी कूद, चक्का और गोला फेंक में साक्षी रौतेला, दीक्षा भट्ट, पूनम नेगी, चांदनी रौतेला, दिपाली रौतेला, हिमांशु राणा, सागर सिंह आदि ने अव्वल स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अनीता आर्या ने खेलों के माध्यम से कॅरियर संवारने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि बीडीसी सदस्य लीला देवी, विभागीय आयोजक जेसी पांडे, संयोजक प्रधानाचार्य केवल चंद्र, प्रबंधक घनश्याम भट्ट, प्रधान दीपा आर्या, कमल कुमार सहित तमाम लोगों ने अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।