{"_id":"5a0338634f1c1ba7678ba417","slug":"21510160483-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिताओं के माध्यम से निखरती है खिलाड़ियों की प्रतिभा: अमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिताओं के माध्यम से निखरती है खिलाड़ियों की प्रतिभा: अमित
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। खेल विभाग की ओर यहां शिव मंदिर सभागार में जिला स्तरीय अंडर-17 अनुसूचित जाति की बालक-बालिका कराटे प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पुरस्कार बांटते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अमित पांडे ने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों पर जोर दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को खेल विभाग की ओर से किट भी वितरित किए।
प्रधानाचार्या हसीना की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिले के 103 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 25 बालक और 25 बालिकाओं का चयन किया जाएगा। इन्हें 15 दिनों तक विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल विभाग के प्रशासनिक अधिकारी भगवती प्रसाद गौड़ ने किया। विशिष्ट अतिथि एनयूजे जिलाध्यक्ष नंद किशोर गर्ग ने थे। संचालन कोच सतीश जोशी ने किया। इस दौरान प्रज्ञा जोशी, भूपाल सिंह, नीलेश जोशी, ललित सिंह, ममता रावत, कुंदन सिंह, सोनू कुरेशी, कुंदन सिंह, हेम कांडपाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।