{"_id":"5a021dfd4f1c1b86698ba1a3","slug":"21510088189-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं के लोगों के मुफ्त इलाज की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं के लोगों के मुफ्त इलाज की पहल
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। सामाजिक संस्था हंस फाउंडेशन ने कुमाऊं क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास का अभियान शुरू किया है। फाउंडेशन का कहना है कि गरीबों को महंगी से महंगी उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
संस्था ने आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से युक्त मोबाइल वैन चलाने, गंभीर रोग पीड़ित गरीबों को चिह्नित करने और देश के बड़े अस्पतालों में उनका पूरा इलाज कराने की योजना शुरू की है। पहले चरण में नैनीताल में लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से 12 नवंबर को वृहद स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा, जिसमें एम्स दिल्ली, गंगाराम अस्पताल दिल्ली, पीजीआई मेरठ, महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून, जौलीग्रांट के दो दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक हृदय, पेट, किडनी, हड्डी, आंखों, रीढ़ की हड्डी आदि के रोगों से ग्रसित रोगियों की जांच करेंगे और उन्हें इन अस्पतालों में निशुल्क इलाज के लिए चयनित करेंगे। शिविर में टीएमटी व एक्स-रे आदि की सुविधा होगी जबकि एमआरआई व सीटी स्कैन के लिए मरीजों को अस्पतालों में भेजा जाएगा। बीस विधवा महिलाओं को आजीवन पेंशन, जरूरतमंदों को व्हील चेयर, चश्मे और बैसाखी भी दी जाएंगी।
आयोजनकर्ता समाजसेवी संतोष साह ने बताया कि फाउंडेशन ने बताया कि जल्द ही बेतालघाट में ऐसा ही शिविर लगाया जाएगा। अभी फाउंडेशन ने नैनीताल, हल्द्वानी आदि से चार गंभीर रोगियों का दिल्ली में इलाज के लिए चयन किया है। जिसमें कैंसर पीड़ित हल्द्वानी निवासी आलोक साह सहित विभिन्न गंभीर रोगों से ग्रसित गोपाल सिंह मटियाल, हेमा देवी, सुरेश चंद्र शामिल हैं। साह ने बताया कि नैनीताल में शिविर में हंस फाउंडेशन की संचालक माता मंगला देवी तथा भोले जी महाराज आगामी योजनाओं की घोषणा करेंगे।