{"_id":"59e79b9b4f1c1bf2538b7da7","slug":"21508350875-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्मन की रोशनी से मिटेगा ‘अतीत’ का अंधियारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्मन की रोशनी से मिटेगा ‘अतीत’ का अंधियारा
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। दीपावली की पूर्व संध्या पर जेल प्रशासन और विश्व जागृति संस्थान की ओर से जेल में तीन दिवसीय अध्यात्मिक चेतना शिविर आयोजित किया गया। इसका मकसद कैदियों के अंतर्मन को रोशन करना था ताकि वे अपराधों पर पश्चाताप कर और जीवन परिवर्तन कर राह सुधार सकें।
स्वामी विज्ञानांद ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति की दशा, दिशा युवा ही तय करते हैं लेकिन वर्तमान में नशा, अवसाद, भ्रष्टाचार, पाश्चात्य सभ्यता के अनुकरण ने युवाओं को कारागार पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ दीपों से ही संसार रोशन नहीं होता है, अगर किए पाप का पछतावा और जीवन परिवर्तन का दृढ़ निश्चय हो तो भी दुनिया उजियारी हो सकती है। उन्होंने सभी कैदियों से अंतर्मन में दीपों को रोशन करने को कहा ताकि बाकी जीवन दीपावली के उत्सव की तरह हो। इस मौके पर देश भक्ति गीत और भजन गाकर कैदियों को जीवन आचरण व चारित्रिक सुधार के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर उन्हें नारी का सम्मान, सुरक्षा, नशे से दूर रहने, अपराध को छोड़ देने का भी संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में जेलर संजीव हयांकी, दीवान चंद्र डोगरा, साध्वी कपिला भारती, आदि मौजूद थी।
अगर कैदी की मनोदशा बदलते हैं तो जीवन में खुद ही बदलाव आ जाएगा। मकसद है कि जेल में सजा काटने के साथ-साथ जीवन परिवर्तन के लिए भी प्रेरित हो। - मनोज आर्य, वरिष्ठ जेल अधीक्षक, नैनीताल
विज्ञापन
लक्ष्मी पूजन के बाद बंटेगा हलवा पूरी
हल्द्वानी। जिला जेल और उपकारागार में भी दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। जेल में बृहस्पतिवार की सायं लक्ष्मी पूजन के बाद अनार, फुलझड़ी, पेंसिल रोशनी की आतिशबाजी होगी। जेल में तेज आवाज वाले पटाखों पर पाबंदी है इसलिए इन पटाखों को नहीं दागा जाएगा। दिन को हलवा पूरी का प्रसाद भी कैदियों में बांटा जाएगा।