फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अब 2019 में होंगे राष्ट्रीय खेल

अब 2019 में होंगे राष्ट्रीय खेल

Fri, 06 Oct 2017 02:11 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
अब 2019 में होंगे राष्ट्रीय खेल
हल्द्वानी। तैयारी पूरी नहीं होने के कारण नवंबर-दिसंबर 2018 में होने वाले राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड के हाथ से निकलने के बाद अब अब प्रदेश सरकार जनवरी 2019 में राष्ट्रीय खेल कराने की बात कह रही है। उधर उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने भी कहा कि इसके लिए वह भारतीय ओलंपिक संघ से बात करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को क्वींस बेटन रिले के उत्तराखंड में पहुंचने के बाद हल्द्वानी में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि सरकार जनवरी 2019 में राष्ट्रीय खेल कराएगी। इस दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार ने इसके लिए तैयारी तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि तब तक उत्तराखंड में खेल संसाधन भी पूरे कर लिए जाएंगे। कहा कि इसके लिए खेल मंत्री से उनकी वार्ता हो चुकी है। उधर उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि 2019 तक उनकी तैयारी पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए भारतीय ओलंपिक संघ से बात करेंगे।
विज्ञापन


तैयारी की वजह गई हाथ से मेजबानी
कैबिनेट मंत्री ने भी स्वीकारा कि उनकी तैयारी पूरी नहीं है। इसी वजह से मेजबानी उत्तराखंड से फिसलकर गोवा की गोद में चली गई। हालांकि अब भी निर्माण कार्यों की रफ्तार देखकर नहीं लगता है कि अगले साल भी निर्माण पूरा हो जाएगा। इसकी वजह राष्ट्रीय खेल को बनाई गई आर्गेनाइजिंग कमेटी की अभी तक सब कमेटी तक नहीं बन पाई। हल्द्वानी और गौलापार स्टेडियम का काम कछुवा गति से चल रहा है। कोचों को लेकर अभी तक भर्ती शुरू नहीं हुई। बृहस्पतिवार को क्वींन बेटन रिले देखने पहुंचे बच्चों को आधे अधूरे बने स्टेडियम में बैठाया गया था। अब भी स्टेडियम का 25 प्रतिशत काम बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रपुर में 2018, हल्द्वानी में 2019
वित्त मंत्री के साथ ही उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष की जुबान भी फिसल गई। रुद्रपुर में मीडिया के सामने जहां उन्होंने 2018 में राष्ट्रीय ख्ेाल कराने की बात कहीं, वहीं हल्द्वानी आते-आते 2019 जुबान पर आ गया। ऐसा लगता है कि रास्ते में उन्हें खेल मंत्री या विभाग के अधिकारियों ने अपडेट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed