फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   घायल चिड़िया को कमल ने दिया नया जीवन

घायल चिड़िया को कमल ने दिया नया जीवन

Wed, 20 Sep 2017 02:55 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
घायल चिड़िया को कमल ने दिया नया जीवन
पहाड़पानी (नैनीताल)। यदि आप पशु पक्षियों से प्रेम करेंगे तो वह भी आप से उतना ही प्रेम करेंगे, हालाकि इस बात का वह इजहार नहीं कर पाते हैं लेकिन इसे महसूस जरूर किया जा सकता है। ऐसा ही नजारा यहां पहाड़पानी क्षेत्र में रहने वाले लाइनमैन कमल मेहता और एक परिंदे के बीच देखा जा रहा है।
विज्ञापन

यहां किराए में रहने वाले कमल मेहता मोनू को पक्षियों से खासा प्रेम है। वह रोज सुबह अपने कमरे के बाहर पक्षियों के लिए न केवल दाना डालते हैं बल्कि एक बर्तन में पानी भी भरकर रखते हैं। कमल बिजली विभाग में लाइनमैन है और कई साल से यहां रहते हैं। बीस दिन पहले वह सेलालेख गांव से बिजली की लाइन ठीक कर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते के किनारे एक चिड़िया गिरी हुई थी। मेहता की नजर उस पर पड़ी तो पता चला कि चिड़िया चोटिल है और दर्द से कराह रही है। चोट के कारण वह उड़ भी नहीं पा रही थी।
विज्ञापन

यह देख कमल इस घायल चिड़िया को अपने साथ घर ले आए और यहां पहुंचकर उसे इलाज के लिए पशु अस्पताल ले गए। अस्पताल में इलाज के बाद कमल चिड़िया को घर पर ले आए। तभी से यह चिड़िया कमल के पास है और धीरे-धीरे ठीक हो रही है। जब कमल ड्यूटी पर जाते हैं तो उनकी पत्नी इस चिड़िया की देखरेख करती है। ड्यूटी से लौटते वक्त कमल फिर से चिड़िया के लिए कुछ न कुछ दाना लेकर लौटते हैं। हालांकि अभी चिड़िया पूरी तरह से नहीं उड़ पा रही है लेकिन फिर भी कमल ने उसके बैठने के लिए घर के बाहर पेड़ की कई टहनियां लगा दी है। मेहता चिड़िया के लिए जंगली फल घिंघारू भी लेकर आ रहे हैं जिसे यह चिड़िया खूब पसंद कर रही है। कमल बताते हैं कि खोजबीन के दौरान इस चिड़िया का नाम उन्हें हरियाल के रूप में पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed