{"_id":"596929984f1c1b76698b45ec","slug":"21500064152-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने उद्यान अधिकारी का वेतन रोका, तबादले की संस्तुति करेंगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने उद्यान अधिकारी का वेतन रोका, तबादले की संस्तुति करेंगें
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। हरेले त्यौहार पर आयोजित कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने के उद्देश्य से डीएम द्वारा अधिकारियों की बैठक में अनुपस्थित रहना जिला उद्यान अधिकारी को महंगा पड़ गया। डीएम डीके चौधरी ने बैठक में उद्यान विभाग के अधिकारियों की गैर मौजूदगी पर जिला उद्यान अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला उद्यान अधिकारी सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में रुचि नहीं ले रहे हैं, लिहाजा उनके स्थानांतरण की भी संस्तुति की जाएगी।
बैठक में डीएम डीके चौधरी ने कहा है कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर 16 जुलाई से 15 अगस्त तक हरेला पर्व मनाया जाएगा। हरेले के दिन फलदार, छायादार, औषधीय आदि प्रजातियों के 50 हजार पौधे और महीने भर में डेढ़ लाख पौधे लगाए जाएंगे। हरेला दिवस पर नैनीताल के रुसी बाइपास, निहाल नाला, सूखाताल कैचमेंट एरिया, निशांत सैनिक स्कूल, बलिया नाले के दुर्गापुर क्षेत्र में पौधा रोपण किया जाएगा। भीमताल में वन पंचातय क्षेत्रों, स्कूलों, विकास भवन, सिंचाई विभाग परिसरों आदि में पौध रोपण कार्यक्रम होगा। हरेला महीने में धारी, बेतालघाट, हल्द्वानी, रामनगर, कालाढूंगी, लालकुआं, में पांच-पांच हजार के साथ ही कृषि विभाग, शिक्षा विभाग और ग्राम्य विकास, सिंचाई विभाग, वन विभाग, लोनिवि, पुलिस और निकायों को पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया। पौधे वन विभाग द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। डीएम ने वन निगम को 100 ट्री गार्डों की व्यवस्था के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ धरम सिंह मीणा, सीडीओ प्रकाश चंद्र, एडीएम हरबीर सिंह, एएसपी हरीश चंद्र सती, सीएमओ डॉ. एचके जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट बंदना, एसडीएम पारितोष वर्मा, सीवीओ डॉ. पीसी कांडपाल, सीएओ धनपत कुमार, ईई लोनिवि सीएस नेगी, सिंचाई मदन मोहन जोशी, उप निदेशक पर्यटन जेसी बेरी आदि थे।
उद्यान अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश
महीने भर मनाया जाएगा हरेला, लगाए जाएंगे डेढ़ लाख पौधे
डीएम ने हरेले के आयोजन को लेकर बैठक ली