फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   21 thousand out of two accounts

ठगों ने दो खातों से निकाले 21 हजार

Sun, 15 May 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल।
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल। Updated Sun, 15 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन

नैनीताल। साइबर अपराधियों ने दो खाताधारकों के बैंक खातों में सेंधमारी कर 21 हजार रुपये पार कर लिए। दोनों खाताधारकों ने मल्लीताल स्थित कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक एलआईसी के अभिकर्ता मुकेश साह की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि 14 मई की सुबह उनके पीएनबी के मल्लीताल शाखा के खाते से सुबह 8:41 बजे 9 हजार रुपये और 8:42 बजे साढ़े चार हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके अलावा रूकुट कंपाउंड निवासी गुंजन जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ठगों ने उनके एसबीआई के खाते से फर्जी तरीके से 14 मई को सुबह 8:45 बजे साढ़े सात हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


इधर, कैंट क्षेत्र निवासी फोटोग्राफर रितेश सागर ने बताया कि शनिवार सुबह उनके मोबाइल पर 9102441558 नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने रितेश से यह कहते हुए एटीएम कार्ड और आधार कार्ड का नंबर पूछा कि उनका एटीएम लॉक हो चुका है। रितेश ने कहा कि उक्त दोनों कार्ड उन्होंनेे घर पर रखे हैं, तो फोन करने वाले व्यक्ति ने घर पहुंचकर कार्डो के नंबर बताने को कहा। ठग ने रितेश को चार बार फोन किया। रितेश ने पुलिस को उक्त नंबर देते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। बता दें कि इसी साल मार्च में साइबर अपराधियों ने सरोवर नगरी के दर्जनों खाताधारकों के एटीएम में सैंधमारी कर लाखों रुपये पार कर लिए थे। एसएसपी ने मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी थी। जांच में पता चला कि ठगी की उक्त कार्रवाई को दिल्ली के अलग-अलग स्थानों से अंजाम दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed