{"_id":"680805439cd51f32c70194e3","slug":"21-players-selected-in-preliminary-trials-haldwani-news-c-337-1-hld1039-121223-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 21 खिलाड़ियों का प्रारंभिक ट्रायल में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 21 खिलाड़ियों का प्रारंभिक ट्रायल में चयन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में नगर निकाय स्तरीय मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के ट्रायल में प्रत
हल्द्वानी। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में प्रवेश के लिए प्रारंभिक मंगलवार को चयन ट्रायल लिया गया। मिनी स्टेडियम में चयनकर्ताओं की मौजूदगी में 33 प्रतिभागियों में से 21 का चयन किया गया।
स्टेडियम में 10 से 12 वर्ष तक के बालकों की ट्रायल प्रक्रिया मंगलवार सुबह नौ बजे से शुरू हुई। इस दौरान क्रिकेट में 13, एथलेटिक्स में 10, हॉकी में तीन, फुटबाल में सात ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्य चयनकर्ता व क्रिकेट कोच विनय सैनी ने बताया कि स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा छह में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों के चयन किया जाना है। बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, कोटद्वार, रामनगर, हल्द्वानी आदि मुख्य शहरों में ट्रायल लिए जा रहे हैं। अंतिम चयन ट्रायल प्रक्रिया 19 मई से देहरादून में शुरू होगी। इस दौरान फुटबाल कोच प्रकाश भट्ट, बाक्सिंग कोच मनोज कुमार, एथलेटिक्स कोच लोकेश कुमार, हॉकी कोच पंकज रावत भी मौजूद रहे।
वॉलीबाल, जूडो व बैडमिंटन के लिए नहीं मिले प्रतिभागी
स्पोर्ट्स कॉलेजों में चयन के लिए ट्रायल को पहुंची टीम के समक्ष वॉलीबाल, जूडो, बैडमिंटन के लिए एक भी प्रतिभागी नहीं मिला।