{"_id":"695cf02b16f9786c3f0b1865","slug":"21-lawyers-have-filed-their-nominations-for-the-election-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड बार काउंसिल : चुनाव के लिए 21 अधिवक्ताओं ने नामांकन किए दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड बार काउंसिल : चुनाव के लिए 21 अधिवक्ताओं ने नामांकन किए दाखिल
Tue, 06 Jan 2026 04:51 PM IST
गायत्री जोशी
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: गायत्री जोशी
Updated Tue, 06 Jan 2026 04:51 PM IST
सार
उत्तराखंड बार काउंसिल के 25 सदस्य पदों के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। सोमवार को 16 अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किए, जिसके साथ अब तक कुल 21 नामांकन पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
उत्तराखंड बार काउंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। सोमवार को बार काउंसिल के सदस्य पद के लिए 16 अधिवक्ताओं ने नामांकन किए। इस प्रकार अब तक कुल 21 अधिवक्ता नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश राम अवतार सिंह की मौजूदगी में जिन अधिवक्ताओं ने नामांकन किए उनमें नलिन शेखर सौन, कुलदीप कुमार, रविन्द्र कुमार, प्रीतम सिंह असवाल, सुखपाल सिंह, दिवाकर पांडे, चंद्रशेखर तिवारी, आलोक घिल्डियाल, हरि सिंह नेगी, मधु ठाकुर, मन मोहन लाम्बा, अभिषेक बहुगुणा, प्रवीर, हेमलता पांडे, मो. विलावर खान, रजिया बेग ने नामांकन किए।
विज्ञापन
जबकि तीन व चार जनवरी को 5 अधिवक्ताओं ने नामांकन कराया था। चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 9 जनवरी निर्धारित की गई है।