{"_id":"5cdc7c32bdec220724487d7f","slug":"201557953586-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी में दिमागी बुखार से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी में दिमागी बुखार से बच्चे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार तड़के बच्चे की दिमागी बुखार से मौत हो गई जबकि उसके सगे भाई की स्थिति गंभीर है। उसे पीआईसीयू में रखा गया है। रुद्रपुर निवासी जुड़वा भाइयों को बुखार आने पर 11 मई को सुशीला तिवारी अस्पताल के बाल रोग वार्ड में भर्ती कराया गया था। दोनों की स्थिति गंभीर होने पर पीडियाट्रिक्टस इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) में रखा गया।
बुधवार सुबह लगभग चार बजे इलाज के दौरान एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। दिमागी बुखार से बच्चे की मौत होने के कारण हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों की मानें तो दिमागी बुखार होने का संदेह डॉक्टरों को मंगलवार की शाम को हुआ।
बाल रोग वार्ड के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय आर्या का कहना है कि बच्चों में एक्यूट इंसेफेलाइटिक सिंड्रोम के लक्षण हैं। इसके कारण ही बच्चे की मौत हुई है। दूसरे की हालत भी गंभीर है। उन्होंने बताया कि वायरोलाजी लैब में किट न होने के कारण जांच नहीं हो पा रही है।