फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आज धूमधाम से मनाया जाएगा रविंद्रनाथ टैगोर का जन्मोत्सव

आज धूमधाम से मनाया जाएगा रविंद्रनाथ टैगोर का जन्मोत्सव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 03:15 AM IST
विज्ञापन
आज धूमधाम से मनाया जाएगा रविंद्रनाथ टैगोर का जन्मोत्सव
नैनीताल। एशिया में साहित्य का पहला नोबेल पुरस्कार पाने वाले राष्ट्रगान के रचयिता गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर का जन्मोत्सव मंगलवार को रामगढ़ में मनाया जाएगा। रामगढ़ से टैगोर टॉप तक कलशयात्रा निकाली जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच गोष्ठी होेगी। इसका विषय होगा - उत्तराखंड में पर्यटन के विविध आयाम : संभावनाएं एवं चुनौतियां।
विज्ञापन

शांति निकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालय के ट्रस्टी प्रो. अतुल जोशी ने बताया कि उनकी प्रेरणा रामगढ़ में स्थापित श्रीनिकेतन एंग्लो वैदिक वर्ल्ड स्कूल का भी प्रथम स्थापना दिवस मनाया जाएगा। जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गांव बचाओ अभियान के प्रणेता, समाजसेवी, पर्यावरणविद् पद्मश्री डॉ. अनिल जोशी को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में कुलपति कुमाऊं विवि प्रो. दिनेश कुमार नौड़ियाल, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. एससी पंत, पूर्व विदेश सचिव शशांक, पूर्व कुलपति प्रो. विभूति नारायण, प्रसिद्ध इतिहासकार प्रो. अजय रावत आदि विशिष्ट अतिथि रहेंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 1901 से 1904 तक यहां रहे गुरुदेव ने अपनी कालजयी रचना गीतांजलि के कुछ अंशों का लेखन रामगढ़ में भी किया था। इसके बावजूद संरक्षण के अभाव में उनका प्रवासस्थल खंडहर बन कर रह गया है।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच होेगी गोष्ठी
आज मनाया जाएगा रविंद्रनाथ टैगोर का जन्मोत्सव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed