फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   यूनिवर्सिटी कनेक्ट में स्कूली बच्चों के लिए करिअर काउंसलिंग

यूनिवर्सिटी कनेक्ट में स्कूली बच्चों के लिए करिअर काउंसलिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी कनेक्ट में स्कूली बच्चों के लिए करिअर काउंसलिंग
नैनीताल में कॅरिअर काउंसलिंग - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। विद्यार्थियों को भविष्य आधारित पाठ्यक्रमों की जानकारी और उनकी कॅरिअर काउंसलिंग के उद्देश्य से मल्लीताल बोट हाउस क्लब में यूनिवर्सिटी कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश से आए 19 विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने स्थानीय 600 विद्यार्थियों को देश-विदेश के विश्वविद्यालयों में संचालित हो रहे पाठ्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

नगर की संस्था डायरेक्शन हब और यूनिवर्सिटी ऑफ लीप दिल्ली के सहयोग से मल्लीताल बोट हाउस क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पर्यावरणविद डॉ. अजय रावत ने किया। कनाडा, यूएसए, यूके, सिंगापुर, दिल्ली, मुंबई की शिक्षण संस्थाओं से पहुंचे प्रतिनिधियों ने स्थानीय 11 विद्यालयों से पहुंचे 600 बच्चों की कॅरिअर काउंसलिंग की। इस दौरान स्कूली बच्चों को उनकी रुचि, मानसिक, आर्थिक स्तर के आधार पर देश, विदेश के शिक्षण संस्थाओं में संचालित हो रहे बीबीए, एमबीए, फैशन डिजाइनिंग, फिल्म मेकिंग, एनिमेशन गेम डिजाइनिंग, आईटी आदि प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश, उसके बाद मिलने वाले प्लेसमेंट की जानकारी दी। कार्यक्रम की आयोजक ईशा साह ने बताया कि कार्यक्रम के बाद इसके दूसरे चरण में 9वीं, 10वीं के बच्चों के लिए स्ट्रीम सलेक्शन, 11वीं, 12वीं के बच्चों के लिए साइकोमेट्रिक टेस्ट की पहल की जाएगी। इसके तहत बच्चों का ऑनलाइन कंप्यूटराइज्ड टेस्ट करवाकर टेस्ट में आए परिणामों के अनुसार बच्चों को पाठ्यक्रम चुनने की सलाह, विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन



600 विद्यार्थियों को दी पाठ्यक्रमों की जानकारी
यूनिवर्सिटी कनेक्ट में 11 शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों की कॅरिअर काउंसलिंग
डायरेक्शन हब और यूनिवर्सिटी ऑफ लीप दिल्ली ने किया यूनिवर्सिटी कनेक्ट का आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed