फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   2500 किसानों के आवेदन भारत पोर्टल से वापस आए

2500 किसानों के आवेदन भारत पोर्टल से वापस आए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
2500 किसानों के आवेदन भारत पोर्टल से वापस आए
भीमताल (नैनीताल)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत भारत सरकार के पोर्टल से नैनीताल जिले के 2500 किसानों के आवेदन वापस हो गए। इन किसानों के बैंक अकाउंट में नाम और नंबर अलग-अलग पाए गए। अब कृषि विभाग द्वारा इन आवेदनों को संशोधित कर दोबारा भारत पोर्टल में दर्ज किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी धनपत कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत 28 फरवरी तक 32 हजार 450 लघु किसानों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन

इसमें किसानों के खातों में प्रतिवर्ष 6000 रुपये की धनराशि भारत सरकार से मिलेगी, लेकिन किसानों ने बैंक अकाउंट में दर्ज नाम और नंबर को आवेदन पत्र में गलत भर दिया, इस कारण जिले के 2500 लघु एवं सीमांत किसानों के आवेदन भारत सरकार के पोर्टल से वापस आए है। सीएचओ ने बताया ऐसे आवेदनों को संशोधित कर भारत पोर्टल में दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed