फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सीवर और पेयजल के लिए बनेगा प्रस्ताव

सीवर और पेयजल के लिए बनेगा प्रस्ताव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
सीवर और पेयजल के लिए बनेगा प्रस्ताव
हल्द्वानी। एशियन डेवलेपमेंट बैंक (एडीबी) की मदद से उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में पेयजल और सीवर लाइनें बिछाएगा। एजेंसी ने इसके लिए पार्षदों से प्रस्ताव मांगे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को नगर निगम सभागार में हुई बैठक में एडीबी, विश्व बैंक परियोजना, जलसंस्थान और यूयूएसडीए की ओर से आए अधिकारियों ने सीवर और पेयजल योजना के लिए पार्षदों से सुझाव मांगे। वेस्ट वाटर एक्सपर्ट मयंक अग्रवाल ने कहा कि यूयूएसडीए शहरी क्षेत्र में पेयजल और सीवर लाइन बिछाने के लिए प्रस्ताव बना रहा है। 30 वर्ष की आबादी को ध्यान में रखकर यह प्रस्ताव बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्षद इसमें अपने सुझाव दे सकते हैं। दो साल में यह योजनाएं धरातल में दिखने लगेंगी। उन्होंने कहा कि जहां अमृत योजना, विश्वबैंक परियोजना के काम चल रहे हैं, उन क्षेत्रों में एडीबी काम नहीं करेगा। बैठक में पार्षद मनोज जोशी, फईम जैबा सलमानी, शकील अहमद, वकील अहमद, मो. गुफरान, धीरेंद्र रावत, जेबा वारसी आदि पार्षदों ने अपने सुझाव रखे। इस दौरान मेयर जोगेंद्र रौतेला, सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र श्रीवास्तव, चंद्र सिंह, विश्वबैंक परियोजना के अधिशासी अभियंता हिमांशु वर्मा, जलनिगम के ईई एके कटारिया, जलसंस्थान के एई चंदन देवड़ी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


हल्द्वानी में एडीबी की सहायता से बिछेंगी पेयजल-सीवर लाइनें
नगर निगम में हुई बैठक में यूयूएसडीए ने पार्षदों से मांगे प्रस्ताव
30 वर्ष की आबादी को ध्यान में रखकर बनाए जा रहे हैं प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed