फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   115 केंद्रों पर 2311 परीक्षार्थी भाग्य आजमाएंगे

115 केंद्रों पर 2311 परीक्षार्थी भाग्य आजमाएंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
115 केंद्रों पर 2311 परीक्षार्थी भाग्य आजमाएंगे
हल्द्वानी। पहली मार्च से शुरू होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 115 कस्टोडियन, 115 केंद्र व्यवस्थापक और 11 उड़नदस्ते गठित बनाए गए हैं। जिले में कुल 23 हजार 21 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लेंगे। इसके लिए जिले में 115 केंद्र बनाए गए हैं, इनमें 114 मिश्रित केंद्र हैं। इनमें छह केंद्र नए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम विनोद कुमार सुमन ने प्रश्न पत्रों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने, केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर पुलिस बल तैनात करने को कहा। मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि 26 मार्च तक होने वाली परीक्षा में हाईस्कूल के 5545 छात्र एवं 6073 छात्राएं संस्थागत परीक्षार्थी के रूप में और 438 छात्र एवं 265 छात्राएं व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में भाग लेंगे। इंटर में 4385 छात्र एवं 5418 छात्राएं संस्थागत रूप में और 552 छात्र एवं 345 छात्राएं व्यक्तिगत तौर पर हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में 47 परीक्षा केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। बैठक में एडीएम हरबीर सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक रोहेला, उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा, मुख्य नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, एसडीएम एपी वाजपेयी, प्रमोद कुमार, रेखा कोहली, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) हीरालाल गौतम समेत सभी केंद्र व्यवस्थापक मौजूद थे।
विज्ञापन


115 केंद्रों पर 23021 परीक्षार्थी भाग्य आजमाएंगे
डीएम ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर बैठक ली
115 कस्टोडियन, 115 केंद्र व्यवस्थापक और 11 उड़नदस्ते गठित
114 मिश्रित और छह नए परीक्षा केंद्र बनाए गए

रामनगर में सबसे अधिक, नाई में सबसे कम परीक्षार्थी
हल्द्वानी। इस बार रामनगर स्थित एमपी हिंदू इंटर कॉलेज में सबसे अधिक 744 परीक्षार्थी परीक्षाएं देंगे, जबकि राइंका लालकुआं में 722, राइंका बिंदुखेड़ा में 516 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं ओखलकांडा के राइंका नाई में सबसे कम 75 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। राइंका खुरियाखत्ता में 76 और राइंका गरजोला में 77 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed