{"_id":"5c6c6347bdec223c5d7e3df7","slug":"201550607175-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएससी पर कर्मकारों के नहीं हो पा रहे ऑनलाइन पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएससी पर कर्मकारों के नहीं हो पा रहे ऑनलाइन पंजीकरण
विज्ञापन
google shopping, Online shopping, Google, Online, Shopping, Flipkart, snapdeal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना के मंगलवार से सीएससी पर ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हुए लेकिन साइट न चलने के कारण कर्मकारों को पंजीकरण कराने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सुयालबाड़ी में स्थित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर भी साइट न खुलने के कारण कर्मकारों के ऑनलाइन पंजीकरण नहीं हो सके। हालांकि जीआईसी कठघरिया में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में सात कर्मकारों के ऑनलाइन पंजीकरण हुए।
श्रम विभाग ने प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना के लिए असंगठित कर्मकारों के ऑनलाइन पंजीकरण जिले के 519 सीएससी पर कराने की व्यवस्था है। इस योजना के तहत 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष की आयु तक के कर्मकार किसी भी सीएससी पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें केवल आधारकार्ड, बैंक की बचत खाता पासबुक, मोबाइल फोन नंबर देना होगा। श्रम कार्यालय को कई स्थानों से साइट न चलने के कारण कर्मकारों के ऑनलाइन पंजीकरण में दिक्कत हुई है। सुयालबाड़ी में भी इसी परेशानी का कर्मकारों को सामना करना पड़ा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी कांडपाल ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
सीएससी पर कर्मकारों के नहीं हो पा रहे ऑनलाइन पंजीकरण
जीआईसी कठघरिया में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में हुए सात पंजीकरण
प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना