फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मार्निंग वॉक पर निकले पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पर झपटा तेंदुआ, घायल किया

मार्निंग वॉक पर निकले पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पर झपटा तेंदुआ, घायल किया

Sun, 07 Oct 2018 11:18 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
मार्निंग वॉक पर निकले पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पर झपटा तेंदुआ, घायल किया
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। सुबह मार्निंग वाक पर निकले पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष चंद्र प्रकाश उपाध्याय पर तेंदुआ झपट पड़ा। बताया गया है कि कुछ देर उपाध्याय की तेंदुए के साथ गुत्थमगुत्था भी हुई, हल्ला मचने पर तेंदुआ वहां से भाग गया। अलबत्ता तेंदुए ने उपाध्याय के बाएं पैर में दांतों से गहरे घाव कर दिए। उन्होंने एक निजी अस्पताल में उपचार कराया। मालूम हो कि क्षेत्र में लंबे समय से तेंदुए का आतंक चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद विभाग के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही।
विज्ञापन


पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष यहां बमनपुरी निवासी चंद्र प्रकाश उपाध्याय प्रतिदिन की तरह रविवार तड़के सवा पांच बजे कालीखोली-कोटिला मार्ग पर घूमने निकले थे। 5.25 मिनट पर कालीखोली के पास घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया और उनके बाएं घुटने को पकड़ लिया।
विज्ञापन


इस दौरान उपाध्याय की तेंदुए के साथ गुत्थमगुत्था भी हुई। उन्होंने शोर मचाया तो तेंदुआ वहां से भाग गया। उनके घुटने में तीन गहरे घाव हुए हैं। उपाध्याय ने बताया कि इस मार्ग पर प्रतिदिन वह सात किमी तक घूमने निकलते हैं। इधर, तेंदुए के हमले से क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। वलना, बिठोली गांव में भी दिन दहाड़े तेंदुए के दिखने से दहशत है। राजेंद्र कुमार, पूरन राम, ललित कुमार, जगदीश कुमार, नंद किशोर, गोविंद सिंह, दान सिंह आदि ने वन विभाग को ज्ञापन भेजकर तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालकुर्ती में भी दिन दहाड़े दिख रहा तेंदुआ
रानीखेत। रानीखेत नगर से सटे कुंपुर लालकुर्ती में भी दिन दहाड़े तेंदुआ घूम रहा है। जिसके चलते अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से भी डर रहे हैं। सभासद संजय पंत, रामेश्वर गोयल आदि ने बताया कि अब तक कई मवेशियों को तेंदुआ मार चुका है। स्कूल के आसपास अक्सर तेंदुआ दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed