{"_id":"5ba54ec5867a557ed0491e3d","slug":"201537560261-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजवालपुर में हाथियों ने ग्रामीणों को दौड़ाया, दो चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजवालपुर में हाथियों ने ग्रामीणों को दौड़ाया, दो चोटिल
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
elephant
हल्द्वानी। बजवालपुर में हाथियों ने बृहस्पतिवार रात चौकीदारी कर रहे ग्रामीणों को दौड़ा दिया। इस दौरान नहर में गिरने से दो ग्रामीण गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, ग्रामीणों ने तराई केंद्रीय वन प्रभाग की डीएफओ को ज्ञापन सौंपकर गश्त करने की मांग की है। साथ ही गश्त शुरू नहीं करने पर हाईवे जाम करने की चेतावनी भी दी है।
बृहस्पतिवार को बजवालपुर के ग्रामीण हाथियों से अपनी फसल को बचाने के लिए गश्त कर रहे थे। करीब रात एक बजे हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हाथियों से बचने के लिए ग्रामीण इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान दो ग्रामीण नहर में गिर गए। चोटिल शेर सिंह के हाथ में छह टांके लगे हैं, जबकि बहादुर सिंह को भी चोटें आई हैं।
ग्राम प्रधान ललित मोहन सिंह नेगी ने डीएफओ तराई केंद्रीय कल्याणी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने घायल ग्रामीणों की इलाज और गश्त करने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर गश्त शुरू नहीं की जाती तो ग्रामीण हाईवे जाम करने को बाधित होंगे।
विज्ञापन
- ग्रामीणों ने देर रात चोटिलों को बेस अस्पताल में कराया भर्ती
- डीएफओ से गश्त की मांग, सड़क जाम करने की चेतावनी